Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Mar 2022 11:18 PM (IST)

    बुलंदशहर जेएनएन। गुरुवार को पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने शुक्रवार को खुद दादरी रेलवे स्ट

    Hero Image
    पत्नी की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या

    बुलंदशहर, जेएनएन। गुरुवार को पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने शुक्रवार को खुद दादरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई ने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    ककोड़ थाना क्षेत्र के मीरपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज पुत्र परशुराम गुरुवार दोपहर पत्नी भारती को लेकर वैर स्थित बैंक शाखा गया था। देर शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश की। शुक्रवार सुबह भारती का रक्तरंजित शव हसनपुर बकसुआ गांव के रजवाहे की पुलिया के पास पड़ा मिला। भारती का दुपट्टें से गला दबाया गया था और चेहरे पर ईंटों से प्रहार किए गए थे। स्वजन ने मनोज की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह दस बजे मनोज ने स्वजन को फोन कर बताया कि पत्नी भारती से रास्ते में झगड़ा हो गया था और उसने उसकी हत्या कर दी है। साथ ही मनोज ने कहा कि वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा है। स्वजन पुलिस के साथ मनोज के बताए स्थान जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित दनकौर रेलवे ब्रिज से आगे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां मनोज का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला। जीआरपी ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। भारती के भाई दौजी पुत्र खजान निवासी बदियार गांव थाना पिसावा जिला अलीगढ़ ने अपने बहनोई मनोज कुमार के खिलाफ ककोड़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि भारती की शादी दस साल पहले मनोज से हुई थी। मनोज आए दिन शराब पीकर बहन से मारपीट करता था। जिसका वह विरोध करती थी। गुरुवार को बैंक ले जाने के बहाने आरोपित ने बहन की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासूमों के सिर से उठा साया

    भाई दौजी ने बताया कि भारती के तीन संतान है। बड़ी बेटी आरुषि सात साल, वंश पांच साल और सबसे छोटी बेटी अवंतिका तीन साल की है। मां-बाप की मौत से उनके सिर साया उठ गया है।

    इनका कहना है..

    पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की है। इसके पीछे क्या कारण रहे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

    -सुरेश कुमार, सीओ, सिकंदराबाद।