एकजुटता से ही होगा ब्राह्मण समाज का उत्थान : पीतांबर शर्मा
गुलावठी में पंडित तेजराम शर्मा इंटर कालेज छपरावत के परशुराम भवन में अखिल भारत वर्षीय महासभा की बैठक हुई। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संगठन व समाज के उत्थान के लिए लोगों से एकजुट होने पर जोर दिया। कहा कि ब्राह्मणों की समाज में अग्रणी भूमिका है।
जेएनएन, बुलंदशहर। गुलावठी में पंडित तेजराम शर्मा इंटर कालेज छपरावत के परशुराम भवन में अखिल भारत वर्षीय महासभा की बैठक हुई। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संगठन व समाज के उत्थान के लिए लोगों से एकजुट होने पर जोर दिया। कहा कि ब्राह्मणों की समाज में अग्रणी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि समाज के लोग नकारात्मक सोच से अपना मनोबल कम न होने दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब बनाएं। जिलाध्यक्ष महेश चंद भारद्वाज ने कहा कि ब्राहमण एकजुट न होने से लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे है। उन्होंने लोगों से मान, सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने पर बल दिया। इससे पूर्व भारत भूषण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, निधि शर्मा, आरडी शर्मा, ऋषिपाल शर्मा आदि वक्ताओं ने समाज के जनप्रतिनिधियों पर समाज के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। राजकुमार शर्मा, राजेश कौशिक, अशोक शर्मा प्रधानाचार्य, अनिल शर्मा, फतेह चंद मिश्रा, पवन शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रमोद शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन महेश चंद भारद्वाज ने किया।
विद्यार्थियों के ज्ञार्नाजन में सहायक होगा पुस्तकालय
बुलंदशहर। आल सेंटस स्कूल में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही स्कूल की नई वेबसाइट भी लांच की गई। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के मेधावियों को दस-दस हजार रुपये की छात्रवृति की घोषणा की गई। इस मौके पर बिशप डा. प्रेम प्रकाश हाविल ने बताया कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञार्नाजन में काफी सहायक होगा। क्योंकि पुस्तकालय में सभी धर्मों से जुड़ी धार्मिक पुस्तकों को संग्रहित किया गया है। ताकि विद्यार्थियों को अन्य धर्मों के बारे में भी जानकारी मिल सके। इसके अलावा वेबसाइट पर स्कूल की गतिविधियों से लेकर अन्य जानकारी आसानी से मिल सकेगी। बताया कि 10वीं और 12वीं के अव्वल रहे विद्यार्थियों को को दस-दस हजार रुपये के पुरस्कार के रूप में छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर फादर डा. दयाल एम लाल, डा. अविनाश चंद, फादर राजीव चंद, प्रधानाचार्य प्रिया डायस, प्रबंधक अनुग्रह डीन, अनुग्रह राजेश्वरी, सैमुअल क्रिस्टोफर सिंह, वर्गीश थोमस आदि मौजूद रहे।