UP Crime: रुपयों को लेकर हुए विवाद में दोस्त को चाकू मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बुलंदशहर में मजदूरी के पैसे को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंडाखेड़ा निवासी अर्श ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने एक बाग में मजदूरी पर आम तोड़ने का काम किया था। जिसमें उसने अपने दोस्त को भी काम के लिए बुलाया था। काम पूरा होने के बाद रुपयों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
शनिवार को दोनों के बीच फोन पर गाली गलौज हुई। जिसके बाद आरोपित ने उसे मूंडाखेड़ा नहर पर बुलाया। आरोप है कि लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने पर पीड़ित के हाथ पर चाकू लग गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोग घायल युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे और घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी शुभम राठी ने बताया कि मज़दूरी के रुपए ना मिलने पर आरोपित ने कांच की बोतल से हमला किया है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।