भाजपा में ही महिलाओं का मान: विमला
शहर के डीएम रोड स्थित ललता प्रसाद स्कूल में भाजपा के जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के डीएम रोड स्थित ललता प्रसाद स्कूल में भाजपा के जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं के हाथ उठवाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प दिलाया। जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी दोबारा बननी तय है। अबकी बार भाजपा 300 प्लस सीट जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि शर्मा व संचालन जिला महामंत्री स्वदेश चौधरी ने किया। इस दौरान डिबाई विधायक अनीता लोधी, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही, चंद्रप्रभा, विनीता, सपना अग्रवाल, मंजू वाल्मीकि, पूजा गुप्ता, मोनिका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा संजय माहेश्वरी मौजूद रहे।
महिला मोचर कार्यक्रम के लिए डिबाई से बसें रवाना
संवाद सूत्र, डिबाई : बीजेपी महिला मोचर के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर से कई बसें रवाना की गई। बसों को विधायक के पति नवाब सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा का जिला स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम बुलंदशहर के स्नेहा गार्डन में आयोजित होना है। कार्यक्रम के लिए जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में हिस्सा लेना है। रविवार को नगर के रेलवे रोड से कई बसें जनपद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बसें रवाना की गई। बसों को विधायक डा. अनीता लोधी के पति एवं डिबाई विधानसभा चुनाव संचालन समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख इंजीनियर नवाब सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिबाई मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता गुप्ता, मालती देवी, माधुरी, रेखा देवी, कुसुम रानी, विमलेश देवी, भगवान देवी, नीतू, सीमा सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। महिलाओं ने केक काटकर मनाया नववर्ष का जश्न
गुलावठी: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा संस्था सचिव विशाल सिघल के आवास पर नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व वंदेमातरम के उद्घोष से किया। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन तथा गेम्स का लुफ्त उठाया। महिलाओं ने केक काटकर नववर्ष का जश्न मनाया। समापन पर महिला संयोजिका ज्योति शर्मा ने महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मधुबाला वर्मा, ज्योति शर्मा, आशा सिंहल, अलका गोयल, रेखा जिदल, रजनी अग्रवाल, मेघा बंसल, मोनिका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, हिमानी गोयल, शिखा गोयल, शिप्रा गोयल, मधु कंसल, भावना बंसल, रंजना सिंहल, शैफाली, आकृति, सोनल काजल बंसल आदि मौजूद रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।