Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्ष हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा राजफाश

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2022 11:37 PM (IST)

    पुलिस को मिले अहम सुराग जल्द होगा राजफाश

    Hero Image
    हर्ष हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा राजफाश

    हर्ष हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा राजफाश

    बुलंदशहर, जेएनएन। अगवा कर छात्र की हत्या के मामले में पुलिस 40 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस के हाथ घटना को लेकर अहम सुराग लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस शीघ्र ही घटना का राजफाश करने की बात कह रही है। क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी चंद्रप्रकाश का सात वर्षीय पुत्र हर्ष विगत शनिवार को एसआर इंटरनेशनल स्कूल से लापता हो गया था और उसका शव रविवार को अलीगढ़ स्थित नहर में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस हत्या की धारा में मुकदमें को तरमीम कर जांच में जुटी है। घटना के राजफाश के लिए छह पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। उनके द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य समेत करीब 40 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। स्कूल प्रबंधन के साथ ही छात्र के स्वजन से रंजिश रखने वालों और अन्य करीबियों के तथ्य को ध्यान में रखकर पुलिस ने छानबीन की। रंजिश रखने वालों से पूछताछ आदि करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का राजफाश कर सकती है। बुधवार को भी पंडरावल चौकी, गांव शेखूपुर के मुख्य मार्ग और छात्र के घर के निकट पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा, दिया अल्टीमेटम छतारी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, युवा जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल गांव शेखूपुर में पहुंच गया। जहां उन्होंने छात्र के स्वजन से वार्ता की और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को भी स्वजन से वार्ता कर अवगत कराया। उन्होंने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने, स्वजन को मुआवजा देने, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और न्याय के लिए प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर घटना का राजफाश नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें इसराइल खान, शशिभूषण शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, रवि लोधी, दुष्यंत गुप्ता, तपन गौड़, तुषार शर्मा, विपुल कौशिक आदि रहे। डिबाई विधायक ने दी सांत्वना डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी, दानपुर ब्लाक प्रमुख आनंद लोधी कार्यकर्ताओं के साथ गांव शेखूपुर में पहुंचे और छात्र हर्ष के स्वजन से वार्ता की। उन्होंने स्वजन को बताया कि छात्र की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करा दिया है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसमें नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, पवन प्रधान, विनेश सिंह, कल्याण, हुकुम सिंह आदि रहे। इन्होंने कहा.... कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। -राहुल कुमार, एसओ छतारी थाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें