विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! सामान्य बुखार में भी तेजी से घट रहीं प्लेटलेट्स, इसके लक्षण पहचानकर डॉक्टर को दिखाना जरूरी

By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 07 Oct 2026 06:20 AM (IST)

बुलंदशहर में बारिश के बाद जलभराव से डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़े हैं, जिससे मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. बुलंदशहर में बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़े।

  2. सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स 10 हजार तक गिर रहीं।

जागरण संवाददाता,बुलंदशहर। पिछले दिनों जमकर हुई बरसात की वजह से जगह-जगह हुए भारी जलभराव के नतीजे में डेंगू-मलेरिया के मच्छरों की पैदावार बढ़ने का जो अंदेशा लगाया जा रहा था, उसी के अनुरूप डेंगू और मलेरिया बुखार के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। वायरल बुखार में भी कई मरीजों की प्लेटलेट्स गिरकर दस हजार तक पहुंच रही हैं।

ओपीडी में सबसे ज्यादा पहुंचे बुखार के मरीज

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में आने वाले मरीजों में बुखार के साथ गले में दर्द और खांसी की समस्या है। गले में दर्द ऐसा है कि कुछ निगला नहीं जा रहा है और बोलने में भी दिक्कत हो रही है।

मेडिकल कालेज के एमएस डा. धीर सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार दोनों दिन सबसे ज्यादा मरीज बुखार के रहे। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा. सौरभ शर्मा ने बताया कि डेंगू-मलेरिया के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के खून में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से घटने के मामले आ रहे हैं। कुछ मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट दस हजार तक लुढ़क गया है।

खून में प्लेटलेट्स घटने के लक्षण

चिकित्सकों का कहना है कि त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते, मसूड़ों या नाक से खून आना, शरीर पर आसानी से नील पड़ना, मल, पेशाब में खून आना, अत्यधिक सुस्ती, चक्कर आना, शरीर में भयंकर कमजोरी होना आदि प्लेटलेट्स घटने के लक्षण हैं।

यह भी पढ़ें- 'जीरो शुगर' लेबल का भ्रम: पैक्ड फूड खरीदने से पहले ध्यान से पढ़ें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा

सामान्यत: ढाई लाख से चार लाख तक होती है व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 

डाॅक्टरों के अनुसार सामान्यत: एक व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या ढाई लाख से चार लाख तक होती है। डेंगू और मलेरिया ही नहीं सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स गिरकर दस हजार तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज के खून में प्लेटलेट्स काउंट इतना अधिक कम होना गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे 8 नए दवा काउंटर और एक ही छत के नीचे होंगी खून की सभी जांच

बुखार का कारण डेंगू या मलेरिया का संक्रमण हो सकता है। समय पर इसका पता चलना खून में प्लेटलेट्स काउंट को खतरनाक रूप से बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकता है। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि बुखार होते ही नजदीकी सरकारी अस्पताल में दिखाएं।