निजाम बदला पर नहीं बदले मार्ग के हालात
सिकंदराबाद में शासन बदला पर दुल्हेरा से महेपा जागीर के सम्पर्क मार्ग की सूरत नहीं बदली। गड्ढा युक्त सम्पर्क मार्ग पर नालियां न होने से जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में जहां परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं बरसात में मार्ग पर कई फुट पानी जमा होने से आवागमन ठप हो जाता है।

जेएनएन, बुलंदशहर। सिकंदराबाद में शासन बदला पर दुल्हेरा से महेपा जागीर के सम्पर्क मार्ग की सूरत नहीं बदली। गड्ढा युक्त सम्पर्क मार्ग पर नालियां न होने से जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में जहां परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं बरसात में मार्ग पर कई फुट पानी जमा होने से आवागमन ठप हो जाता है।
यू तों ब्लाक सिकंदराबाद के गांवों के सम्पर्क मार्ग को चकाचक करने के दावे जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला पंचायत द्वारा किये जाते है। लेकिन गांव दुल्हेरा से महेपा जागीर को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग की सालों से सूरत बिगड़ी पड़ी है। हालत यह है कि सड़क का नामोनिशान ही शेष है। मार्ग गड्ढों में तब्दील है। पानी निकासी को नालियां नही। जिस कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। ग्रामीण व दुपहिया वाहन गड्ढों में गिर कर घायल हो रहे है। सुबोध, सतेंद्र, गिरिराज आधी ने बताया कि बरसात में तो सम्पर्क मार्ग ने निकलना किसी आफत से कम नही। कई फुट जलभराव होने के कारण आवागमन बंद हो जाता है। मजबूरन भोखेड़ा गांव से लंबा फेरा काट ग्रामीणों को आना जाना पड़ता है। मांग के बावजूद अभी तक जनप्रतिनिधियों व जिला पंचायत की ओर सुध नही ली है। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई। तहसील परिसर शौचालय में व्याप्त गंदगी से लोग परेशान
शिकारपुर। तहसील परिसर में शौचालय में अटी पड़ी गंदगी बीमारियों को दावत देने के साथ-साथ अधिकारियों की लापरवाही को भी उजागर कर रही है।
शौचालयों में लगे वॉश वेसिन में पान की पीक और गुटखों के रेपर बताते हैं कि पिछले कितने दिनों से शौचालयों की सफाई नहीं हुई। शौचालय में हाथ धोने के लिए लगे वास वेशन में टोंटी, पाइप आदि नदारद हैं। शौचालय में पानी भी नहीं आता। जिसके कारण तहसील में आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दो दिन पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने व्याप्त गंदगी पर नाराजगी प्रकट की थी। लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कोई सुध नहीं ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।