Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई मूवी रीलिज होने पर ही शुरू होंगे सिनेमा घर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2021 11:16 PM (IST)

    सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स चलाने की अनुमति होने के बाद भी जिले में सिनेमा और मल्टीप्लेक्स का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। सिनेमा घर संचालकों को नई मूवी का रिलीज होने का इंतजार है। नई मूवी जारी होने के बाद ही जिले में सिनेमा हाल का संचालन होगा।

    Hero Image
    नई मूवी रीलिज होने पर ही शुरू होंगे सिनेमा घर

    जेएनएन, बुलंदशहर। सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स चलाने की अनुमति होने के बाद भी जिले में सिनेमा और मल्टीप्लेक्स का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। सिनेमा घर संचालकों को नई मूवी का रिलीज होने का इंतजार है। नई मूवी जारी होने के बाद ही जिले में सिनेमा हाल का संचालन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने सिनेमा और मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की संख्या पूर्व की तरह ही कर दी है। हालांकि इससे पूर्व सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स में क्षमता के हिसाब से फीसद दर्शकों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। जिले में एक मल्टीप्लेक्स समेत सात सिनेमा घर जनपद में संचालित है। नई मूवी रिलीज नहीं होने के कारण मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों में शो शुरू नहीं हो पाए हैं। जिले में सिर्फ सिकंदराबाद में सिनेमा हाल में शो चल रहे हैं लेकिन दर्शकों की संख्या बेहद कम होने के कारण सिनेमा संचालक को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नई मूवी रिलीज होने के बाद ही मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों में शो शुरू हो पाएंगे।

    ..

    बोले सिनेमा हाल संचालक

    नई मूवी रिलीज नहीं होने के कारण दर्शकों की संख्या काफी कम रहती थी। जिस कारण मल्टीप्लेक्स में शो बंद करा दिए गए हैं। नई मूवी रिलीज होने के बाद ही शो का संचालन शुरू किया जाएगा।

    - मनोज तोमर, प्रबंधक एमएमआर माल

    ..

    नई मूवी रिलीज नहीं होने के कारण सिनेमा घर बंद चल रहे हैं। अब मार्च माह के पहले सप्ताह में नई मूवी रिलीज होने की उम्मीद है। नई मूवी रिलीज होने के बाद ही शो शुरू किए जाएंगे।

    - रोहित गर्ग, संचालक सिनेमा घर