Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी भी फंदे पर लटका; रंगरेलियां मनाते जंगल में पकड़े गए थे दोनों

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 01:21 PM (IST)

    महिला का पति उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद समझा रहा था जिससे उनके बीच झगड़े बढ़ गए। इससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। जब प्रेमी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Bulandshahr News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। विवाहित महिला व अविवाहित युवक के बीच चल रहे प्रेमप्रसंग का जब स्वजन को पता लगा, तो पति ने महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला के पति के साथ झगड़े बढ़ गए। इस पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब महिला की मौत की सूचना प्रेमी युवक को पता लगी, तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनूपशहर के एक गांव निवासी युवक करन अपनी ननिहाल थाना अहमदगढ़ के गांव हैं। वो पिछले एक साल से रह रहा था। गांव में वह ममेरे भाई के बकरी फॉर्म पर बकरी चराने का काम करता था। ननिहाल में पड़ोस में ही अनुसूचित जाति के व्यक्ति का मकान हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी 36 वर्षीय महिला का करन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    15 साल पहले हुआ था विवाह

    महिला का विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था और उनके दस वर्षीय पुत्र है। चार दिन पूर्व जंगल में करन बकरी चराने गया था। वहां पर महिला भी आई थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई, तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़े होने लगे। रविवार की शाम छह बजे महिला ने कमरे में फांसी लगा ली।

    प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी लगा लिया फंदा

    स्वजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से उतारा और शिकारपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला काे मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका के आत्महत्या करने की जानकारी जब युवक को हुई, तो वह सदमे में आ गया। स्वजन के अनुसार करन ने भी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।