Updated: Sat, 24 May 2025 08:58 PM (IST)
अहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवक से शादी के अगले ही दिन दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुल्हन दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
संवाद सूत्र, अहार। थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में दिव्यांग युवक से विवाह करने के बाद अगले दिन लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन अपने दो साथियों के साथ लाखों का चूना लगा कर फुर्र हो गई। दिव्यांग युवक ने का थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी दिव्यांग कैलाश पुत्र प्राण सुख ने बताया कि शुक्रवार को जिला सुल्तानपुर के गांव सेमरी से एक युवती से विवाह किया था। विवाह के बाद दिव्यांग कैलाश अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव कल्याणपुर आ गया।
गांव आने पर दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। देर शाम स्वजन वह दुल्हन को लेकर अवंतिका देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अवंतिका देवी मंदिर में दर्शन किया। यहां पर उन्होंने विवाह रस्म निभाई। इसके बाद दोनों गांव वापस आ गए। रात होने पर सभी लोग खाना खा कर सो गए।
आरोप है कि मध्यरात्रि के बाद दुल्हन घर में रखे चांदी में आभूषण लेकर दो साथियों के साथ फरार हो गई। शनिवार सुबह दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिली। पीड़ित दिव्यांग ने थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांग कैलाश द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।