विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इज्तिमा में दुआ के लिए उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त

By Ashu SinghEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 12:50 PM (GMT+05:30)

बुलंदशहर के दरियापुर में चल रहे इज्तिमा में तीसरे दिन दुआ हुई। इसमें लाखों अकीदतमंद शामिल हुए। लाखों लोगों के कारण पुलिस की सारी व्यवस्थाएं चरमरा गईं।

इज्तिमा में दुआ के लिए उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त
इज्तिमा में दुआ के लिए उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त

बुलंदशहर, जेएनएन। एनएच 91 पर चल रहे तीन दिवसीय इज्तिमा में सोमवार को लाखों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही लाखों लोग ट्रेन, बस, दुपहिया वाहनों व अन्य संसाधनों से कार्यक्रम स्थल की तरफ पहुंचने लगे थे।
यातायात व्यवस्था चरमराई
हालात यह हो गए कि पुलिस प्रशासन को कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने वाले दोपहिया वाहनों को भी रोकना पड़ा। इतना ही नहीं रविवार रात से सोमवार सुबह तक कार्यक्रम स्थल दरियापुर गांव की तरफ लोगों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई और पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। हालांकि इंतजामिया कमेटी के वालंटियर ट्रैफिक को कंट्रोल करने का काफी प्रयास कर रहे थे, लेकिन भीड़ के आगे वह भी बेबस नजर आए।
कई जगह जाम
काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा, डीएवी तिराहा, वली पुरा नहर और यहां तक कि अनूपशहर अड्डे पर भी सोमवार सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही। इंतजामिया कमेटी के मुताबिक दुआ की नमाज 11 बजे हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखे हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक सोमवार सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे।