Move to Jagran APP

किरनपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन

सपा की मुलायम सिंह सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे चौधरी किरणपाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने पूर्व मंत्री को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM (IST)
किरनपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन
किरनपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन

बुलंदशहर, जेएनएन। सपा की मुलायम सिंह सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे चौधरी किरणपाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने पूर्व मंत्री को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। किरणपाल सिंह अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। चौधरी गंभीर सिंह भी पूर्व मंत्री के साथ सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रैली में पहुंचे। गोपाल कृष्ण गौतम और संजीव तेवतिया, सुरेंद्र शर्मा समेत बीस से अधिक गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। ये रहे मंच पर मौजूद

prime article banner

मंच पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा. भोला सिंह, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा, चुनाव संयोजक डीके शर्मा, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र जांगड़ा, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, विधायक संजय शर्मा, डा. अनिता लोधी, देवेंद्र लोधी, बिजेंद्र खटीक, विमला सोलंकी ने भी संबोधन किया। इसके अलावा पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, लक्ष्मीराज सिंह, शरद त्रिवेदी, आनंद चौधरी, डा. संजीव अग्रवाल, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, शाह फैसल, मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, सभासद सुनील शर्मा उर्फ टीटू और सुनील रामा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.