Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया : केशव प्रसाद मौर्य

    By Ashu SinghEdited By:
    Updated: Fri, 12 Apr 2019 03:56 PM (IST)

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने जितना काम 55 महीने में किया है। उतना काम कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया : केशव प्रसाद मौर्य

    बुलंदशहर, जेएनएन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां लखावटी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। मोदी ने जितना काम 55 महीने में किया है। उतना काम कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई।

    भाजपा सरकार में गुंडों की खैर नहीं
    अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल होता है कि वह किसी देश के प्रधानमंत्री को भी रिसीव करने नहीं आता। लेकिन यह मोदी जी की ताकत का ही कमाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्राटोकॉल को तोड़कर मोदी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पुलिस गुंडों से डरती थी,लेकिन आज गुंडों की खैर नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्‍ज्वला,आयुष्मान और सौभाग्य योजनाओं समेत तमाम योजनाएं भी गिनाई। वहीं मुजफ्फरनगर से भाजपा के सांसद संजीव बालियान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीत रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें