कान्हा ने गंदगी के कंस को मारने के लिए उठाई झाड़ू
जेएनएन बुलंदशहर छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की एनएसए इकाई ने विद्यालय के भैया बहनों के साथ जन्माष्टमी के पावन पर्व मनाया। इसमें कान्हा ने गंदगी के कंस को मारने के लिए झाड़ू उठाई और विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनने का संदेश दिया।

जेएनएन, बुलंदशहर : छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की एनएसए इकाई ने विद्यालय के भैया बहनों के साथ जन्माष्टमी के पावन पर्व मनाया। इसमें कान्हा ने गंदगी के कंस को मारने के लिए झाड़ू उठाई और विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनने का संदेश दिया। वहीं, कृष्ण के सखा और सखियों ने पर्यावरण प्रदूषण के खात्मे के लिए पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर हर घर में तुलसी का पौधा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान श्री कृष्ण का अभिनय छात्र चिराग बंसल ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह, केशव देव शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार आर्य, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को निश्शुल्क पुस्तकों का किया गया वितरण
जेएनएन, बुलंदशहर: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नगर स्थित टाउन स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उपशिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह व एसडीएम सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरण की। खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि सत्र 2021-22 के अंतर्गत विकास खंड स्याना में बीआईओ द्वारा विद्यालयों में बंटने वाली निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकों का समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बीआईओ स्याना द्वारा विद्यालयों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं जैसे निश्शुल्क स्कूल बैग, जूते-मौजे व पुस्तकें आदि के बारे में भी मौजूद अधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान ललित यादव, स्कूल प्रधानाचार्य जुली मलिक, अनिल राजौरा, चंचल तिवारी, अजय चौधरी, शिखा रानी, अर्चना रानी, अजीत सिंह व ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।