Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन जरूरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2022 11:32 PM (IST)

    बुलंदशहर जेएनएन। खुर्जा में नवभारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोन

    Hero Image
    कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन जरूरी

    बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में नवभारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें यह बताया कि नियमों का पालन करने से ही कोरोना से बचाव संभव है।

    रविवार सुबह नवभारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ता एकत्र होकर जेवर अड्डे चौराहे के निकट पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों को बढ़ते कोरोना संक्रमण के विषय में जानकारी दी। साथ ही मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लाभ बताए। संस्था के अध्यक्ष बाबी राणा ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए नियमों का पालन पूरी तरह गंभीरता से अवश्य करें। इसके साथ ही टीकाकरण भी कराएं। जिसमें हिमांशु, टेका, विकास भाटी, कपिल, राजू व विपिन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छतारी: रविवार को गांव कमौना, बान, सरभन्ना, बरखेड़ा-हसनगढ़ी, कीरतपुर, चौढेरा, पंडरावल आदि ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

    रविवार को गांवों में नवनिर्माण सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव सहित आशा, आंगनबाड़ी, राशन डीलर आदि मौजूद रहे। इस दौरान एडीओ पंचायत आर रहमान खान ने बरखेड़ा-हसनगढ़ी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हुए कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायती राज दिवस को लेकर जानकारी दी और विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। इसमें भूरा सिंह, सचिव अभिमन्यु पांडे, बीतेश वर्मा, नीतू, शिव कुमार प्रधान, मीना लोधी, विचित्र कुमार, विमल राघव, सोहनवीर सिंह आदि रहे।