Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 Apr 2018 10:01 PM (IST)

    बुलंदशहर : शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले सपा कार्यकर्ताओं

    मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू

    बुलंदशहर : शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि आखिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कहां चूक हुई और इसमें कौन अधिकारी व पुलिसकर्मी दोषी हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने एसपी क्राइम को सौंपी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से वापस पुलिस लाइन लौटते समय सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का सुरक्षा चक्र तोड़कर नुमाइश फाटक के फ्लाईओवर पर पहुंच गए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। इस घटना के कारण कुछ क्षण के लिए मुख्यमंत्री के काफिले की स्पीड थम सी गई थी, लेकिन अपने वाहनों में आगे चल रहे डीएम व एसएसपी ने स्थिति को संभाल लिया था, जिससे सीएम का काफिला निकल गया। अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी यह तस्दीक कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने वालों में सपा के कौन नेता शामिल थे ? जिसके बाद पुलिस अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। सवाल इस बात का नहीं है कि मुख्यमंत्री को काले झंडे किसने दिखाए ? बल्कि यह है कि आखिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक किस स्तर पर हुई और इसका दोषी कौन है? बताया गया है कि नुमाइश फाटक फ्लाईओवर के दोनों छोर पर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी थी और काफी संख्या में सिपाही भी तैनात थे, लेकिन सपाई झंडे दिखाने में कामयाब हो गए। एसएसपी ने प्रकरण की जांच एसपी क्राइम शाहब राशिद खान को सौंप दी है। उनकी जांच रिपोर्ट आने पर ही दोषी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई का जाएगी। इन्होंने कहा..

    मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कहां चूक हुई। इसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    मुनिराज जी, एसएसपी। सीओ सिटी का प्रतापगढ़ तबादला

    बुलंदशहर: जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस कड़ी में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने सीओ सिटी आलोक सिंह का प्रतापगढ़ तबादला कर दिया। इसकी जानकारी एसएसपी मुनिराज जी. ने दी। जिले में नया सीओ सिटी कौन बनेगा, या कौन आ रहा है? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिले में दिल्ली रोड पर सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध जताया था। इसे मुख्यमंत्री की पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।