Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 10:08 PM (IST)

    जेएनएन बुलंदशहर जिले के सात ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। सात सीटों में से चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याश ...और पढ़ें

    Hero Image
    ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी

    जेएनएन: बुलंदशहर : जिले के सात ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। सात सीटों में से चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी व तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद के 16 ब्लाक में से नौ प्रत्याशियों निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद शनिवार को सात ब्लाक में मतदान के बाद दोपहर तीन बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू कराई गई। मतगणना संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सदर ब्लाक पर निर्दली प्रत्याशी सीमा परवीन, स्याना पर ललित चौहान, सिकंदराबाद पर आशा भाटी, दानपुर पर आनंद लोधी ने जीत दर्ज की है। शिकारपुर ब्लाक पर भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार गौतम, बीबीनगर पर भाजपा प्रत्याशी रजनी देवी, अगौता पर भाजपा प्रत्याशी रेनू चौधरी ने जीत दर्ज की है। सात सीटों में से चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी व तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों पर एक नजर

    ब्लाक - निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का नाम - दल

    खुर्जा - मोनिका सिंह - भाजपा

    डिबाई - रेखा देवी - भाजपा

    अनूपशहर - चौधरी अतुल कुमार सिंह - भाजपा

    जहांगीराबाद - संगीता सिंह - भाजपा

    अरनियां - सुरेन्द्र सिंह - भाजपा

    ऊंचागांव - माया शर्मा - भाजपा

    लखावटी - ईश्वर सिंह - भाजपा

    पहासु - दिवारानी - भाजपा

    बीबीनगर - रजनी देवी - भाजपा

    शिकारपुर - पंकज कुमार गौतम - भाजपा

    अगौता - रेनू चौधरी - भाजपा

    गुलावठी - नेहा यादव - सपा

    स्याना - ललिता चौहान - निर्दलीय

    दानपुर - आनंद लोधी - निर्दलीय

    बुलंदशहर - सीमा परवीन - निर्दलीय

    सिकंदराबाद - आशा भाटी - निर्दलीय