Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रेनेज पाइप से खून टपकता देखकर छत पर पहुंची मां, बेटे की हालात देखकर निकली चीख; मौके पर पहुंची बुलंदशहर पुलिस

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 11:04 AM (IST)

    बुलंदशहर में एक हलवाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक नानक शुक्रवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। सुबह उसकी मां ने ड्रेनेज पाइप से खून टपकता देखा और छत पर बेटे का शव पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का कारण अवैध संबंध मान रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    मृतक का फाइल फोटो इंसेट में और छानबीन करती पुलिस। जागरण

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। गांव गढ़िया में मकान में छत पर अकेले सो रहे हलवाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मकान में नीचे ड्रेनेज पाइप से खून टपकता देख छत पर अनहोनी की आशंका होने पर जब मां ऊपर गई, तो बेटे का शव चारपाई पर पड़ा था। इससे देखकर मां बेहोश हो गई। हलवाई की हत्या से पूरे गांव हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का कारण अवैध संबंध मान रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    15 साल से हलवाई का काम करता था युवक

    अगौता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी 33 वर्षीय नानक पुत्र रामचंद्र उर्फ देवगौड़ पिछले 15 सालों से हलवाई का काम कर रहा था। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात वह भोजन करने के बाद मकान की छत पर चारपाई पर सोने चला गया था। मकान में नीचे पत्नी रानी चार बच्चों के साथ सो रही थी। पड़ोस में नानक का छोटा भाई बाला मां नन्हीं के साथ परिवार समेत रहता है। शनिवार की सुबह मां नन्हीं नानक के मकान में पहुंची, तो पत्नी व बच्चों के साथ सो रही थी।

    ड्रेनेज पाइप से टपक रहा था खून

    इसी बीच मां ने मकान के ड्रेनेज पाइप से खून टपकता हुआ देखा। इस पर मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और वह छत पर पहुंची तो बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। यह देखकर मां ने शोर मचाया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद पत्नी व अन्य ग्रामीण छत पर पहुंचे। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    नानक की आर्थिक स्थिति थी ठीक

    नानक की आर्थिक स्थिति गांव में ठीक थी। उसके पास खुद का मकान, जमीन व ट्रैक्टर था। ट्रैक्टर को वह किराये पर चलाता था। उसके साथ कई युवक व कारीगर हलवाई के काम में जुड़े थे।

     

    अवैध संबंधों का कारण मान रहीं पुलिस

    पुलिस के अनुसार नानक व बाला के साथ दो बहनों का विवाह हुआ था। छोटे भाई की पत्नी एक सप्ताह पूर्व किसी युवक के साथ चली गई। इस संबंध में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। नानक के यहां भी एक युवक का आना जाना था। नानक उस युवक के मकान पर आने का विरोध करता था। इसे लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। पुलिस हत्या कारण अवैध संबंध मान रही है।

    थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।