विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ganga Expressway पर चढ़ने के लिए तय करना होगा लंबा सफर, बुलंदशहर में 'कट' न मिलने पर गरमाई राजनीति

By Prashant Gaud Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 29 Apr 2026 07:15 PM (IST)

Ganga Expressway : बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर कोई कट न होने से लोगों को हापुड़ या संभल से चढ़ना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों पर लगाया उदासीनता का आरोप

  2. गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने के लिए हापुड़ या संभल जाना पड़ेगा

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर कोई कट न होने से जिले के लोगों को इसके इस्तेमाल करने को हापुड़ या संभल जाना पड़ेगा। इसे उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता बताया है

प्रीत विहार स्थित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी के आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन किया। जिले के स्याना तहसील के गांव लाडपुर में भी इसका सजीव प्रसारण कराया गया। रेल लाइन की तरह ही गंगा एक्सप्रेस-वे से जिला अछूता रहा है।

कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण जिले में इस एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कोई कट नहीं दिया गया है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जिले से होकर डीपीआर बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार की विफलता के कारण अब यह एक्सप्रेस-वे हापुड़-संभल आदि होते हुए बनाया गया है। रेल मार्ग से लखनऊ-इलाहाबाद जाने के लिए हापुड़ या अलीगढ़ जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर बिना झटके 120 किमी/घंटा की गति से सुरक्षित दौड़ी कार; दैनिक जागरण की दो टीमों ने किया सफर

इसी तरह सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए सफर करने के लिए हापुड़ या संभल जाना पड़ेगा। डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि सरकार के इस सौतेले व्यवहार का जवाब लोग आगामी चुनाव में वोट की चोट से देंगे।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway का लोकार्पण होने के कितनी देर बाद मिलेगी आम जनता के वाहनों को आवागमन की अनुमति ?

उपाध्यक्ष को-आर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर कट नहीं दिया तो कांग्रेस नेता आंदोलन करने का मजबूर होंगे। जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि जिले का विकास हो, तभी तो गंगा एक्सप्रेस-वे एवं रेलवे से जिले को अछूता रखा गया है। 

यह भी पढ़ें- 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज पहुंचाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा पूरब व पश्चिम के आर्थिक-सांस्कृतिक रिश्तों का सेतु