Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

    डीएम रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को इमलिया स्थित एयर प्रोडेक्ट का निरीक्षण किया। प्लांट में मौजूद आक्सीजन व आपूर्ति के बारे जानकारी जुटाई।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 27 Apr 2021 11:13 PM (IST)
    Hero Image
    डीएम ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

    बुलंदशहर, जेएनएन। डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार को इमलिया स्थित एयर प्रोडेक्ट का निरीक्षण किया। प्लांट में मौजूद आक्सीजन व आपूर्ति के बारे जानकारी जुटाई।

    डीएम ने एयर प्रोडेक्ट प्लांट का निरीक्षण करते हुए प्लांट के आक्सीजन टैंक में आक्सीजन के स्टाक व आपूर्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारी और प्लांट संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि आक्सीजन टैंक में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मौजूद रहनी चाहिए। जनपद में संचालित कोविड अस्पताल में आक्सीजन सपोर्ट उपचार पा रहे मरीजों के लिए अस्पताल की डिमांड के अनुसार आक्सीजन की जाएं। जिससे अस्पतालों में आक्सीजन को लेकर अस्पताल व मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो पाएं। कोविड अस्पतालों की डिमांड के अनुसार ही आक्सीजन की आपूर्ति की समय के अंदर ही उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान सीडीओ अभिषेक पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --- खुर्जा पॉटरी एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न

    खुर्जा में पाटरी एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। पूर्व कार्यकारिणी को ही आगामी वर्ष के लिए चुना गया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

    खुर्जा पाटरी मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन वापसी के पश्चात संस्था के वर्ष 2021-22 के चुनाव में पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और कोरोना के नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। इसमें संरक्षक जयप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष रवि राना, उपाध्यक्ष नईम कुरैशी, सचिव संजय गुप्ता रामा, उप सचिव विजय खुराना, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, कार्यकारिणी सदस्य दर्शन छतवाल, जगदीश गुंबर, गोपाल, बकुल तायल, गुरुदत्त, संचित बंसल, रशीद, वरुण, शफीउल्ला, अंकित व शकील अहमद रहे। जिनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसमें सुभाषचंद्र खन्ना, आशीष पौद्दार, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।