Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण रचयिता महार्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:35 PM (IST)

    होली पार्क के निकट वाल्मीकि मंदिर पर रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रकट दिवस के रूप में मनाई गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रामायण रचयिता महार्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई

    बुलंदशहर, जेएनएन। होली पार्क के निकट वाल्मीकि मंदिर पर रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रकट दिवस के रूप में मनाई गई।

    इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक, रामजीलाल, शैलेश तेवतिया, धर्मेद्र तेवतिया, जगतपाल सिंह एडवोकेट, अनिमेश अगस्तीन आदि ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। वाल्मीकि प्रगतिशील संघ ने वाल्मीकि समाज के वयोवृद्ध मुकुट पाल सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उधर, गांव छपरावत में वाल्मीकि विकास संघ के तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि किरनपाल भारती ने कहा कि समाज को महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय महरौलिया, हरेंद्र तेवतिया, रवि शंकर रावत, नरेंद्र तेवतिया, संजय, राममूर्ति प्रधान, नीतू महरौलिया आदि ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समाज के लोगों ने किया यज्ञ

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सूत्र, स्याना : महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने यज्ञ का उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शनिवार को नगर के गढ़ बस स्टैंड के निकट वाल्मीकि मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में समाज के लोगों के साथ-साथ राजनैतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। अनिल वाल्मीकि ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि हम सबको वाल्मीकि के आदर्शो पर चलना चाहिए। इस दौरान उपेंद्र वाल्मीकि, शिवओम वाल्मीकि, रामबाबू जाटव, मामचंद वाल्मीकि, परवेज हाशमी व नरेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।