Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएसएस ने किया पांचजन्य उत्तर प्रदेश विशेष अंक का विमोचन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jan 2022 08:11 PM (IST)

    बुलंदशहर जेएनएन। डीएम रोड स्थित विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस के पदाधिकारियों

    Hero Image
    आरएसएस ने किया पांचजन्य उत्तर प्रदेश विशेष अंक का विमोचन

    बुलंदशहर, जेएनएन। डीएम रोड स्थित विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस के पदाधिकारियों ने पांचजन्य साप्ताहिक पत्र उत्तर प्रदेश विशेषांक का विमोचन किया। संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डा. वीरेन्द्र गर्ग राजेश विभाग प्रचारक, नरेश शर्मा विभाग कारवां, जिला संपर्क प्रमुख संदीप त्यागी व बौद्धिक प्रमुख वेदप्रकाश ने संयुक्त रूप से

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांचजन्य उत्तर प्रदेश विशेष अंक का विमोचन किया गया। डा. वीरेन्द्र गर्ग ने कहा कि पांचजन्य का उद्देश्य अंग्रेजों से आजादी दिलाने, राष्ट्र विरोधी ताकतों को उजागर कर भारत की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। आरएसएस के विभाग प्रचारक राजेश कुमार ने कहा कि पांचजन्य की शुरुआत 14 जनवरी 1948 को मकर संक्रांति के दिन हुई थी। पांचजन्य के प्रथम जन्मदाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। उसके बाद इसके प्रथम संपादक अटल बिहारी बाजपेई रहे। यह कम गौरव की बात नहीं है कि किसी व्यक्ति का स्वामित्व अथवा औद्योगिक घराने की छत्रछाया से बाहर रहकर भी पांचजन्य साप्ताहिक अपनी स्वर्ण जयंती मना चुका है। स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रथम संपादक भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए।विभाग प्रचारक ने जिले से आए कार्यकर्ताओं को पांचजन्य में प्रकाशित बिदु एवं विचारधाराओं पर चलने का आग्रह किया। विमोचन कार्यक्रम में जिला कार्यवाह महेन्द्र, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, अजय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, योगेश एडवोकेट, कृष्णपाल, सुरेंद्र, रामजीलाल, अमित, जयप्रकाश, इंद्रमोहन लोधी मौजूद रहे।

    सम्मेलन के लिए रवाना हुईं भाजपा महिला कार्यकर्ता

    संवाद सूत्र, स्याना : क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बुलंदशहर में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन में नगर-क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की झंडी दिखा कर रवाना किया। रविवार को नगर के कल्याण पार्क पर भाजपा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता बुलंदशहर जाने के लिए एकत्रित हुई। जहां से विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को झंडी दिख कर बसों में सम्मेलन के लिए रवाना किया। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी है। इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संजू चौधरी, सीमा देवी, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, पूजा, बबीता, रेखा, मुकेश भारद्वाज, देवेंद्र प्रधान, दिनेश लोधी, राजेंद्री देवी, बोबी त्यागी व सविता देवी आदि मौजूद रहे।