विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12वीं के छात्र ने तैयार किया स्मार्ट छाता, इसे पकड़ने की नहीं है जरूरत; इसमें लगे पंखे से हवा भी मिलेगी

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Mar 2026 01:57 PM (IST)

Bulandshahr News : बुलंदशहर के 12वीं के छात्र आदित्य ने एक स्मार्ट छाता बनाया है। यह छाता धूप और बारिश से बचाने के साथ-साथ हवा भी देता है।

स्मार्ट छाता लगाए यातायात पुलिसकर्मी, छात्र आदित्य कुमार

स्मार्ट छाता लगाए यातायात पुलिसकर्मी, छात्र आदित्य कुमार

HighLights

  1. स्मार्ट अंब्रेला बनाने में आया मात्र 600 रुपये खर्च ।

  2. यातायात पुलिस के लिए विशेष रूप से उपयोगी।

अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। होनहार बिरवान के होत चिकने पात'' यानी प्रतिभाशाली या योग्य व्यक्ति के लक्षण बचपन से ही दिखाई देने लगते हैं। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य ने आविष्कारी सोच से अब स्मार्ट अंब्रेला तैयार किया है। स्मार्ट छाता धूप से बचाने के साथ ही हवा भी खिलाएगा। यह स्मार्ट छाता यातायात पुलिस को गर्मी में ड्यूटी के दौरान सहूलियत देगा। इस स्मार्ट अंब्रेला को पेटेंट कराने की तैयारी है।

शहर की बीसा कालोनी निवासी कंपाउंडर अशोक कुमार के दूसरे नंबर के प्रतिभाशाली बेटे आदित्य कुमार शिव चरन इंटर कालेज में विज्ञान वर्ग में 12वीं का छात्र है। यूपी बोर्ड के हिंदी माध्यम के इस छात्र के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के मुरीद हो गए हैं। हाल ही में प्रतिभाशाली आदित्य ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी है। आदित्य का वैज्ञानिक दृष्टिकोण उसे प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मददगार बन रही है।

हवा के लिए लगाया छोटा पंखा, बैटरी के साथ मोबाइल चार्जर भी किया फिट

पिछले साल आदित्य ने एआइ रोबोट और एआइ पालना तैयार किया था। एआइ पालन के बाद अब आदित्य कुमार ने स्मार्ट अंब्रेला तैयार किया है। आदित्य कुमार ने बताया कि उसने साधारण छाता में एक स्टैंड में लगाया है। स्टैंड में छोटी सोलर प्लेट लगाई है।
हवा के लिए छोटा पंखा लगाया है। साथ ही बैटरी के साथ मोबाइल चार्जर भी फिट किया है। इस छाता को पकड़ने की आवश्यकता नहीं है। स्टैंड के जरिए यह छाता आपके सिर पर रहेगा। आपको बरसात के साथ तेज धूप से बचाने और पंखा हवा भी खिलाएगा।

यह भी पढ़ें- 12वीं के छात्र ने बनाया AI पालना, रोते बच्चे को हंसाएगा, झुलाएगा, लोरी सुनाएगा, इसके साथ और भी हैं इसकी वि‍शेषताएं

स्मार्ट अब्रेला बनाने में आया मात्र 600 रुपये खर्च 

इस स्मार्ट अंब्रेला बनाने में 600 रुपये का खर्च आया है। आदित्य कुमार का स्मार्ट अंब्रेला आम लोग ही नहीं बल्कि सबसे अधिक यातायात पुलिस के लिए कारगर साबित होगा। यातायात पुलिस को गर्मी में धूप से बचाने के साथ मोबाइल चार्ज करने में मददगार साबित होगा। यातायात पुलिस के लिए यह बेहद उपयोगी साबित होगा। इसका यातायात पुलिस के साथ ट्रायल भी किया है। पुलिस ने नवाचार को सराहा है।

यह भी पढ़ें- क्या है तीन दोस्तों की कंपनी में बना बायो पैलेट? जो युद्ध के दौर में देश-विदेश में बन रहा ईंधन का विकल्प, किसान भी खुश

इन्होंने कहा...

प्रतिभाशाली छात्र आदित्य कुमार नए-नए प्रयोग कर रहा है। उसने अब स्मार्ट अंब्रेला बनाया है। यह पुलिस के लिए बड़ा कारगर साबित होगा। इसका पेटेंट करवाया जाएगा।

- हरिओम सेक्सना,विज्ञान शिक्षक, शिवचरन इंटर कालेज

आदित्य ने एआइ रोबोट व एआइ पालना के बाद अब स्मार्ट अंब्रेला बनाया है। वह नए-नए प्रयोग कर रहा है। उसने उज्ज्वल भविष्य का परिचय दिया है।

- अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य शिव चरन इंटर कालेज