विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर पुलिस में फेरबदल: SSP ने 9 चौकी प्रभारियों सहित 16 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 03 Oct 2026 07:21 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर एसएसपी ने 16 दारोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला है। इन तबादलों में नई मंडी, दौलतपुर, खुर्जा जंक्शन और जहांगीराबाद सहित कई चौकियों के प्रभारी शामिल हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह प्रशासनिक कदम उठाया।

  2. नई मंडी, खुर्जा जंक्शन सहित कई चौकियों के प्रभारी बदले गए।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शुक्रवार की देर रात नौ चौकी प्रभारी सहित 16 दारोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात की रिपोर्टिंग पुलिस चोकी नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम कुमार को खुर्जा जंक्शन कोतवाली खुर्जा नगर का प्रभारी बनाया गया है। जबकि रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर के प्रभारी राहुल कुमार को नई मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

अजय प्रताप सिंह को थाना अहार से प्रभारी चौकी झाझर थाना ककोड़, प्रभारी चौकी झाझर लोकेंद्र को थाना ककोड़, प्रभारी चौकी ग्याहरवां मील थाना जहांगीराबाद इंद्रेश विक्रम सिंह को रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी दौलतपुर, थाना गुलावठी से संदीप को प्रभारी चौकी तहसील खुर्जा नगर नियुक्त किया है।

इसके अलावा प्रभारी चौकी तहसील तेजेंद्र पाल सिंह एवं प्रभारी चौकी सफाखाना संदीप कुमार को थाना कोतवाली खुर्जा नगर, शिवराम को थाना खुर्जा नगर से प्रभारी चौकी सफाखाना, शिकारपुर के कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को थाना शिकारपुर बनाया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: चौराहे पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मौके पर मच गई अफरातफरी

थाना शिकारपुर से अमित कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा शिकारपुर, चौकी प्रभारी जज कंपाउंड थाना कोतवाली नगर श्रीओम गौतम को थाना कोतवाली नगर, पुलिस लाइन से अनुज कुमार को प्रभारी चौकी जज कंपाउंड, चौकी प्रभारी धर्मपुर थाना डिबाई अनूप कुमार दीक्षित को कोतवाली नगर में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे 8 नए दवा काउंटर और एक ही छत के नीचे होंगी खून की सभी जांच

इसी के साथ थाना डिबाई से हरेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी धर्मपुर, थाना कोतवाली देहात प्रीतम सिंह को प्रभारी चौकी ग्याहवांमील थाना जहांगीराबाद बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार कर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के 4 माह बाद पति ने दूसरी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला; पहली पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान