विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में लगातार चार दिन कई घंटे गुल रहेगी बिजली, असुविधा से बचने को कटौती का समय कर लें नोट

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 21 Nov 2026 07:15 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते रविवार को चार घंटे और सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन छह घंटे बिजली कटौती होगी। 

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिफ्ट होंगे बिजली के पोल व लाइनें।

  2. इस कटौती से आधा शहर होगा प्रभावित।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधक विद्युत लाइनों व पोलों को शिफ्ट करने के लिए रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक भी प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कटौती होगी।

सहायक अभियंता तकनीकी विकास गुप्ता ने बताया कि वहलीमपुरा बंबा पर सड़क चौड़ीकरण योजना के कार्य में बाधक विद्युत लाइनों व पोलों को शिफ्ट करने के लिए रविवार को आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान हाईडिल कालोनी के 11 केवी पोषकों से जुड़े जज कंपाउंड, लल्ला बाबू चौराहा, शिवपुरी, डीएवी खुर्जा अड्डा, रोडवेज के आसपास का क्षेत्र, राधा नगर, रेलवे रोड, मोहनकुटी और शास्त्री नगर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं पुरानी जेल के 11 केवी पोषकों से जुड़े अस्पताल व आसपास का क्षेत्र, अंसारी रोड, अंबर सिनेमा घर के आसपास का क्षेत्र, सिटी सेंटर और एनआईसी कार्यालय क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। भूड़ चौराहे से तहसील होते हुए खुर्जा रोड कट तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधक लाइनों व पोलों की शिफ्टिंग के चलते सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी सियासत में चमकीं UP की बेटी सबा हैदर, पूर्व CM अखिलेश यादव ने दी बधाई

यमुनापुरम प्रथम के अंतर्गत 11 केवी चांदपुर पोषक से जुड़े चांदपुर, विष्णुपुरम प्रथम व द्वितीय, नीलकंठ, डिफेंस कालोनी, शिवलोक कालोनी, गंगापुरम, राधिकपुरम, उदय नगर व वैष्णो एन्क्लेव आदि क्षेत्रों तथा जेल पोषक से जुड़े जिला कारागार क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले कर लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- महिला की हत्या के दोषी पति, जेठ व जेठानी को आजीवन कारावास, बुलंदशहर की अदालत का फैसला

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: सड़क-नाली निर्माण व फैंसी लाइटों से मंडी परिसर का होगा कायाकल्प, हाईवे पर अधूरे सर्विस मार्ग को मरम्मत की दरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।