UP News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गड़रिया ढेर, 40 मुकदमे थे दर्ज
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान शामली के विनोद के रूप में हुई। वह डकैती, लूट, हत्या, चोरी, मारपीट के छह मामलों में लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उससे पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गड़रिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न आरोपों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। इसका एक साथी फरार हो गया। उसे मुजफ्फरनगर कोर्ट से सात वर्ष जेल की सजा भी हुई थी।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ नोएडा और बुलंदशहर पुलिस ने शुक्रवार रात बाइक सवार एक लाख के इनामी बदमाश विनोद और उसके साथी का पीछा किया। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। पुलिस घायल को सीएचसी पर ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विनोद पर दर्ज थे मुकदमे
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान शामली के विनोद के रूप में हुई। वह डकैती, लूट, हत्या, चोरी, मारपीट के छह मामलों में लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उससे पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि वह 2006 में जरायम की दुनिया में आया था। मुजफ्फरनगर में ही उसके खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज हैं। विनोद 14 वर्ष पहले पैतृक मकान बेचकर हरियाणा के पानीपत में रह रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।