विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर के किसानों ने सिंघाड़ा उत्पादन से बदली तकदीर, पारंपरिक खेती छोड़ी तो कमाई को लगे पंख

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:25 PM (IST)

बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के किसान पारंपरिक खेती छोड़कर सिंघाड़ा उगाकर अपनी किस्मत बदल रहे हैं।

सिंघाड़े की बिक्री करता किसान और पोखर से सिंघाड़ा तोड़ते लोग। जागरण

सिंघाड़े की बिक्री करता किसान और पोखर से सिंघाड़ा तोड़ते लोग। जागरण

HighLights

  1. बुलंदशहर के किसान सिंघाड़ा उगाकर बढ़ा रहे हैं अपनी आय।

  2. पारंपरिक खेती छोड़ सिंघाड़ा उत्पादन से मिली आर्थिक मजबूती।

  3. तीन माह में तैयार होती है सिंघाड़े की नकदी फसल।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के किसान पारंपरिक खेती को छोड़ सिंघाड़ा उगाकर अपनी किस्मत बदल रहे हैं। इस बदलाव के कारण उनकी किस्मत भी बदलने लगी है। साथ ही अहमदगढ़ की पहचान सिंघाड़ा उत्पादक गांव के रूप में भी होने लगी है। इससे किसानों के साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

अहमदगढ निवासी प्रगतिशील किसान विनोद कुमार कश्यप और रामकिशन कश्यप ने बताया कि एक दशक पहले सिंघाड़े की खेती की शुरुआत की थी। उपजाऊ जमीन पर सिंघाड़े की खेती शुरू करने पर अन्य किसानों ने उपहास उड़ाया था, लेकिन समय बदला और अब अहमदगढ़ क्षेत्र में काफी किसान सिंघाड़े की खेती से जुड़ चुके हैं।

उनका कहना है कि आलू, धान, मकका, गेहूं, गन्ने की खेती अधिक लाभकारी नहीं है। लगातार महंगी खेती होने के कारण किसानों का परम्परागत खेती से मोहभंग हो रहा है। जबकि एक बीघा जमीन में सिंघाड़े की फसल तैयार करने में महज पांच हजार रुपए की लागात आती है।

फसल तैयार होने पर करीब बीस-पच्चीस हजार आमदनी आसानी से हो जाती है। सीजन में सिंघाड़ा करीब चालीस से पचास रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। लखावटी ब्रांच की मध्य गंगनहर का पानी निशुल्क मिलता है।

पानी दे रही मध्य गंगनहर

किसान पप्पू कश्यप का कहना है कि सिंघाड़े की खेती के लिए नहर के आसपास की भूमि उपयोगी है। लखावटी ब्रांच की मध्य गंगनहर अहमदगढ़, मामऊ, ढकनगला, पापड़ी, दारापुर, सालवानपुर, सैदगढी, मोरजपुर, रूनशी, सालाबाद, मुरादपुर, बुधपुर आदि गांव के मध्य होकर गुजर रही है। नहर में पानी आते ही किसान अपने-अपने खेतों की डौल ऊंची कर उसमें लगभग चार-पांच फुट तक पानी भर देते हैं। इसके बाद खेतों में सिंघाड़ा की बेल डाल दी जाती है।

मात्र तीन माह में ही सिंघाड़े की फसल तैयार

किसान-शिवा कश्यप ने बताया कि पहले चार-पांच बीघा भूमि पर सिंघाड़ा उगाकर देखा। पहले ही प्रयास में फायदा होने पर अब 25-25 बीघा तक भूमि को सिंघाड़ा के लिए तालाब बना दिया। मात्र तीन माह में ही सिंघाड़े की फसल तैयार हो जाती है। सबसे बड़ा लाभ है कि नगदी फसल होने के कारण मौके पर ही मिल जाती है और फसल को आवारा पशुओं से कोई नुकसान भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में चांदपुर-कचहरी रोड का होगा चौड़ीकरण, शासन से 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर के संजीव शर्मा ने 20 हजार किसानों की बदली तकदीर, प्राकृतिक खेती और सस्ते कृषि यंत्रों का लिया सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।