बुलंदशहर में चांदपुर-कचहरी रोड का होगा चौड़ीकरण, शासन से 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत
बुलंदशहर में चांदपुर-कचहरी रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 12 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
चांदपुर-कचहरी रोड के चौड़ीकरण को 12 करोड़ स्वीकृत।
सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से 10 मीटर की जाएगी।
नवंबर अंत तक कार्य शुरू होने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने शहर के चांदपुर-कचहरी रोड के चौड़ीकरण एवं सुददृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। प्रांतीय खंड जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नवंबर माह के अंत तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा देगा। चांदपुर -कचहरी रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने के बाद यातायात को रफ्तार मिलेगी।
प्रांतीय खंड शहर के प्रवेश मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद पिछले दिनों चांदपुर-कचहरी रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रांतीय खंड अब चांदपुर-कचहरी रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू करा देगा।
चांदपुर-कचहरी रोड का पुराना जीटी रोड से कचहरी की ओर अंडरपास तक 2.300 मीटर के टुकड़े का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल यह रोड सात मीटर चौड़ा है। इस रोड को अब सात मीटर से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अनूपशहर अड्डा से कालाआम चौराहा रोड के बाद चांदपुर-कचहरी रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गो में से एक है।
रोड पर यातायात का दबाव अधिक होने और गन्ना पेराई सत्र में गन्ना की ट्रैक्टर-टा्रालियों की वजह रोड पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। कचहरी रोड पर बड़ा वाहन आते है अंडरपास से लेकर कलक्ट्रेट तक जाम लग जाता है। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद वाहनों को निकलने में सहूलियत के साथ रफ्तार भी मिलेगी।
कचहरी अंडरपास से कलक्ट्रेट तक पालिका के पास है सड़क
कचहरी अंडरपास से लेकर कलक्ट्रेट तक सड़क का शेष टुकड़ा नगर पालिका के पास है।शनिदेव मंदिर से नुमाइश फ्लाईओवर तक सड़क भी पालिका के ही पास है। दोंनों टुकड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। शनिदेव मंदिर के सामने गहरे-गहरे गड्ढे मुंह चिढ़ा रहे हैं।
चांदपुर-कचहरी रोड के पुराना जीटी रोड से कचहरी अंडरपास तक के 2.300 मीटर के टुकड़े का 12 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। जल्द ही चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
यह भी पढ़ें- तीन बच्चों की मां को 13 साल छोटे पड़ोसी से हुआ प्यार, बुलंदशहर में पति की रजामंदी के बाद प्रेमी के साथ गई महिला
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में पुलिस पर हमला, दारोगा और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी; पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।