तीन बच्चों की मां को 13 साल छोटे पड़ोसी से हुआ प्यार, बुलंदशहर में पति की रजामंदी के बाद प्रेमी के साथ गई महिला
जहांगीराबाद में तीन बच्चों की मां को अपने से 13 साल छोटे पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। पति की ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
महिला को 13 साल छोटे पड़ोसी युवक से हुआ प्रेम।
पति ने पुलिस के सामने पत्नी से संबंध तोड़ने की सहमति दी।
महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने चली गई।
संवाद सूत्र, जहांगीराबाद। तीन बच्चों की मां को अपने से 13 साल छोटे युवक से प्रेम हो गया। महिला ने पति और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ रहने की इच्छा जताई, तो मामला कोतवाली पहुंच गया। यहां पति ने पुलिस के सामने लिखित रूप से पत्नी से संबंध नहीं रखने की सहमति दे दी। इसके बाद महिला युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
थाना क्षेत्र के गांव चचरई निवासी 38 वर्षीय महिला का पड़ोस में रहने वाले अविवाहित 25 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी के युवक के साथ चले जाने की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने महिला को तलाश कर कोतवाली बुलाया। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। कोतवाली में महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। शुरुआत में युवक ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद पति ने स्पष्ट कर दिया कि वह पत्नी के साथ आगे कोई संबंध नहीं रखना चाहता और लिखित सहमति भी दे दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति और महिला के बयान के आधार पर मामले का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद महिला युवक के साथ चली गई हैं। वहीं वह दोनों बालिग है, अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी रह सकते हैं। पति तलाक की न्यायिक प्रक्रिया पूरी करेगा।