बुलंदशहर: 18 टायर का डंपर परिवार पर पलटा, मौके पर मची अफरातफरी; 8 साल के बच्चे की मौत
Bulandshahr news: बुलंदशहर के अनूपशहर में सीसी रोड निर्माण के दौरान एक 18 टायर का डंपर एक झोपड़ी पर पलट ...और पढ़ें

अनूपशहर में पलटा डंपर और विलाप करते बच्चे के स्वजन।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। अनूपशहर में डिग्री कालेज के निकट नगर पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे 18 टायर का डंपर बदरपुर खाली करने का कार्य करते हुए सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। झोपड़ी में चाय पी रहे मजदूर, पत्नी, आठ वर्षीय बेटा नीचे दब गए।
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दंपती को मुश्किल बाहर निकल आए। पुत्र को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को डिग्री कालेज के निकट पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह लगभग 7:30 बजे 18 टायर का डंपर बदरपुर खलाने के लिए कार्य कर रहा था। अचानक डंपर पूरी तरह से निकट में रह रहे मजदूर की झोपड़ी पर पलट गया। जिससे झोपड़ी में चाय पी रहे 40 वर्षीय मैना, 35 वर्षीय उसकी पत्नी निर्मला, 8 वर्षीय बेटा मनीष चपेट में आ गए।
मैना तथा निर्मला बामुश्किल बाहर निकल आए। प्रशासन ने कई जेसीबी की मशीन लगाकर पलटे हुए डंपर को सीधा करने का प्रयास कर डेढ घंटे बाद मनीष को गंभीर घायल अवस्था में निकालकर तत्काल सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- रात में परिवार संग सोया था किसान, सुबह गली में मिली कटी हुई लाश; हत्या से बुलंदशहर सनसनी
मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया है। मौके पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा पुलिस उपाधीक्षक भारत सोनकर सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे और रेस्क्यू कार्य में दिशा निर्देशन देते रहे। घटना की सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे मौके पर लोग एकत्र हो गए।
