विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर के 17 पुल‍ों की बदलेगी सूरत, इनका पुनर्निर्माण होने से जि‍ले में यातायात को मिलेगी रफ्तार

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 16 Sep 2026 06:36 AM (IST)

बुलंदशहर में 17 लघु सेतुओं के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा।

AI जेनरेटि‍ड फोटो

AI जेनरेटि‍ड फोटो

HighLights

  1. लघु सेतु पुर्ननिर्माण के एस्टीमेट को मिली स्वीकृति

  2. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने जनपद में 17 लघु सेतु के पुर्ननिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो गई है।

लोक निर्माण विभाग अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लघु सेतु निर्माण कार्य शुरू कर देगा। लघु सेतु पुर्ननिर्माण से यातायात को रफ्तार मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग ने जिले के विभिन्न संपर्क मार्गो पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के पुर्ननिर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे थे। शासन ने 17 लघु सेतु पुर्ननिर्माण के 17 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

लघु सेतु क्षतिग्रस्त हो चुके थे। जिस कारण हादसा होने की आशंका थी। लोक निर्माण विभाग लघु सेतु पुर्ननिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने और धनराशि जारी होने पर अब टेंडर प्रक्रिया को संपन्न कराएगा टेंडर प्रकि्रया पूरी होने के बाद लघु सेतु पुर्ननिर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। लघु सेतु पुर्ननिर्माण से यातायात को रफ्तार मिलने के साथ ही सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।

इन लघु सेतु का होगा पुर्ननिर्माण

  • एचएसके से अलियाबाद संपर्क मार्ग पर लघु सेत पुर्न निर्माण
  • बड़ाैदा-फिरोजपुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • बुलंदशहर-ताजपुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • डाबर से टीकरी संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • शेखुपुर रोरा- वाया जहांगीराबाद भईयापुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु
  • डरौरा संपर्क मार्ग पर आरसीसी बाक्स कलवर्ट
  • डरौरा से मौजपुर नीम नदी पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • फतेहपुर संपर्क मार्ग पर मखैना स्कैप पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • रूपवास संपर्क मार्ग के अनूपशहर ब्रांच नहर पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • बीए रोड से नवीनगर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • उटरावली संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • गंगेरूआ से काहिरा संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • कसेर स्टेशन से चिलमापुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • अरनियां पलिया रजवाहा पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • जरारा से भोगपुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • खबरा -खानपुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण
  • कांधे से जालपी संपर्क मार्ग पर लघु सेतु पुर्न निर्माण

इन्होंने कहा...

शासन ने 17 लघु सेतु पुर्ननिर्माण के 17 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही लघु सेतु पुर्ननिर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन, प्रांतीय खंड