विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: नेशनल खिलाड़ी से छेड़छाड़, आरोपियों ने फाड़े कपड़े; पिता को चार दिनों तक थाने मे रखा बंद

Published: Sun, 21 Sep 2025 05:30 AM (IST)

जहांगीराबाद में एक नेशनल शूटर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी ...और पढ़ें

नेशनल खिलाड़ी से छेड़छाड़ व कपड़े फाड़े, पिता को चार दिनों तक थाने मे रखा बंद।
नेशनल खिलाड़ी से छेड़छाड़ व कपड़े फाड़े, पिता को चार दिनों तक थाने मे रखा बंद।

HighLights

  1. नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का आरोप |
  2. पुलिस पर पिता को हिरासत में रखने का आरोप |
  3. एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज |

संवाद सूत्र, जहांगीराबाद। नगर निवासी नेशनल इंडोर शूटर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं कि मनचले पर कार्यवाही करने की जगह पुलिस ने उसके पिता को ही अवैध रूप से हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा।

मामले की शिकायत पीड़िता ने एसएसपी से की तब जब जहांगीराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। वहीं पीड़िता और उसका परिवार इस पूरे मामले में पुलिस से भयभीत है।

नगर निवासी स्टेट लेवल इंडोर शूटिंग प्रतियोगिता खेलकर नेशनल में सिलेक्ट हो चुकी नगर निवासी युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि उसके घर के सामने स्थित एक बाइक एजेंसी पर काम करने वाला मुकेश निवासी बनवारीपुर कॉलेज जाते समय उसके साथ अश्लील हरकत करता है।

कई बार एजेंसी मालिक और आरोपित के भाई से आपत्ति जताने के बाद एजेंसी मालिक ने आरोपित युवक को नौकरी से हटा दिया लेकिन कुछ दिनों बाद वापस नौकरी पर रख लिया। इस दौरान भी आरोपित की हरकतें कम नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित को ही धमकाया और उसकी बेटी से दूर रहने की हिदायत दी।

पीड़िता का आरोप है कि इस बात से मुकेश और ज्यादा चिढ़ गया। बिगत 11 सितंबर को जब पीड़िता अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी तभी बाइक एजेंसी मालिक के इशारे पर मुकेश पीड़िता का पीछा करने लगा और रास्ते में ही उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आस पास के काफी लोग एकत्रित हो गए और आरोपित की जमकर धुनाई कर दी। 

 उधर पुलिस ने बिना जांच करे हि इस मामले में बाइक एजेंसी के कर्मचारी मुकेश ने पीड़ित नेशनल शूटर के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़िता नेशनल शूटर ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के बिना ही पुलिस ने उसके पिता को बिगत 11 सितंबर की रात से 14 सितंबर तक चार दिन अवैध हिरासत में रखा और प्रताड़ित किया। पीड़िता ने कहा की पुरा मामला कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसकी जांच की बात की हैं

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता को केवल पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया गया था चार दिनों तक बैठाए जाने का आरोप निराधार है। - संजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।