भाजपा विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर की अधिकारियों की शिकायत, मानसून सत्र में भी रखेंगे बात
बुलंदशहर के भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि जनचौपाल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। भाजपा के सदर विधायक ने थाना और तहसीलों में अधिकारियों पर आम जन की समस्याओं का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को जन चौपाल और जनसुनवाई में थाना और तहसीलों में शिकायतों का निस्तारण नहीं वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिखा है। साथ ही पत्र के साथ शिकायतकर्ताओं के अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं करने के शपथ पत्र भी भेजे हैं।
सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थाना और तहसीलों में अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगा पत्र लिखा है।
सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि वह बुलंदशहर आवास व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव-कस्बों जनचौपाल और जनता दर्शन कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
जनचौपाल में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही आमजन की शिकायत सुन उनके निस्तारण को संबंधित विभागों को अपने जनसुनवाई पोर्टल से अग्रसारित किया जाता है।
उनके जनसुनवाई पोर्टल पर अभी तक 1667 शिकायत अपलोड की गई है जिनमें से 200 शिकायताें का निस्तारण हुआ है। मुख्यमंत्री निरंतर समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आदेश और निर्देश जारी कर रहे हैं।
आमजन ने जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं करने की शिकायत शपथ पत्र के साथ की गई है। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी दूसरी पार्टी की मानसिकता के हैं।
जिस कारण आमजन की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिस कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। विधायक ने कहा कि मानसून सत्र में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।