जिपं सदस्य के उम्मीदवारों की भाजपा ने जारी की सूची
जेएनएन बुलंदशहर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। 52 वार्डों पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

जेएनएन, बुलंदशहर :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। 52 वार्डों पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
जनपद के वार्ड नंबर एक से महेश प्रधान, दो से इंदू देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह, वार्ड तीन से रिकू राणा, चार से सारिका त्यागी पत्नी अमित त्यागी, पांच से सर्वेश देवी पत्नी देवेंद्र सिंह लोधी, छह से नीरज फोगाट, सात से अपर्णा सिंह पत्नी मनोज सिंह, आठ से डा. अंतुल तेवतिया पत्नी डा. अनीश गोपालन, वार्ड नौ से रेनू चौधरी, पत्नी धर्मेंद्र चौधरी, वार्ड 10 से बबीता दहिया पत्नी जगदीश दहिया, 11 से मंगल सिंह, 12 से मीनू चौधरी पत्नी नवीन तेवतिया, 13 से अशोक कसाना, 14 से कपिल शर्मा, 15 से मदन खटीक, वार्ड 16 से अल्पना जादौन पत्नी लक्ष्मीराज, 17 से सुधीर कुमार, वार्ड 18 से पिकी लोधी पत्नी अमरपाल सिंह, 19 से सुरेश कोरी, 20 से वीणा भाटी, 21 से देवकरण सिंह, 22 से मनोज यादव, 23 से मनोज चौधरी, 24 से सुमन जाटव पत्नी राजकुमार सिंह, वार्ड 25 से रश्मि सोलंकी पत्नी सुनील सोलंकी, 26 बाला देवी पुत्री हौराम सिंह, 27 नाहर सिंह, 28 से सुषमा सोलंकी पत्नी राजीव सोलंकी, 29 संदीप श्याम कुमार, 30 से सर्वेश देवी, 31 से रामखिलाड़ी, वार्ड 32 से गीता सिंह पत्नी गिरीराज सिंह, 33 से वैभव गौतम, 34 से रिकू शर्मा, 35 से संध्या बालियान पत्नी आमोद कुमार, 36 से किशन पाल सिंह, 37 से मुकेश बाल्मीकि, 38 से बिजेंद्र खटीक पत्नी सुभाष प्रधान, 39 से जालिम सिंह जाटव, 40 से जितेंद्र सिंह, वार्ड 41 से मुकेश कुमार लोधी, 42 से सुधाराज लोधी पत्नी चेतन राज लोधी, 43 से अंकित लोधी, 44 से संजीव यादव, 45 से विनेश कुमारी पत्नी भूप्रकाश, वार्ड 46 से शिव कुमार, 47 से पवित्र कौशिक, 48 योगेंद्र पाल माहुर, 49 से रेनू देवी पत्नी रामपाल सिंह, वार्ड 50 से राजेश्वरी देवी पत्नी सुंदर सिंह, 51 से छाया राजपूत पत्नी सोनू लोधी जबकि वार्ड 52 से आलोक जाटव को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।