अरुण चौधरी रालोद जिलाध्यक्ष घोषित, आहत क्षेत्रीय महासचिव ने छोड़ा दल
दो दशकों से रालोद से जुड़े प्रीत विहार निवासी अरूण चौधरी को बुलंदशहर जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। अरुण चौधरी 2019 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव रहे हैं। हालांकि लोकदल के स्थानीय पदाधिकारियों को अरूण चौधरी को जिलाध्यक्ष घोषित करना गले नहीं उतर रहा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। दो दशकों से रालोद से जुड़े प्रीत विहार निवासी अरूण चौधरी को बुलंदशहर जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। अरुण चौधरी 2019 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव रहे हैं। हालांकि लोकदल के स्थानीय पदाधिकारियों को अरूण चौधरी को जिलाध्यक्ष घोषित करना गले नहीं उतर रहा है। अरुण चौधरी के जिलाध्यक्ष घोषित होते ही दल का एक गुट हाइकमान के फैसले पर नाराज है। इसी कड़ी में रालोद के हस्तिनापुर के क्षेत्रीय महासचिव अन्नू चौधरी ने रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष को पत्र जारी कर त्याग पत्र सौंप दिया है। माना जा रहा है कि रालोद की गुटबंदी मुखर हो चली है और अन्य पदाधिकारी भी त्याग पत्र देने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। स्थानीय पदाधिकारियों को कहना है कि अरूण सिंह बाहरी जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव नंगला हुकुम सिंह के निवासी हैं। बाहरी जिलाध्यक्ष घोषित करने से स्थानीय और वरिष्ठ पदाधिकारियों को हताशा हाथ आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।