Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा की रैली में सरपट दौड़ीं हजारों साइकिलें

    By Edited By:
    Updated: Sun, 01 May 2016 10:18 PM (IST)

    बुलंदशहर: मिशन 2017 फतह के वास्ते जन-जन तक सपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने और शक्ति प्रदर्शन के मकस

    बुलंदशहर: मिशन 2017 फतह के वास्ते जन-जन तक सपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने और शक्ति प्रदर्शन के मकसद से पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दस दिवसीय साइकिल रैली का रविवार को भव्य आगाज हुआ। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने पार्टी कार्यालय से इसका शुभारंभ किया। जनपद के समस्त तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय एवं नगर-कस्बों में सपा की हजारों साइकिल दौड़ी। सपाइयों ने साइकिल रैली के जरिये न केवल शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि सपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की भी पुरजोर कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगामी 10 मई तक पूरे जनपद में चलने वाली साइकिल रैली का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सबसे पहले सुबह 10.30 बजे नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह साइकिल रैली एक साथ चल रही है। यह आगामी 10 मई तक चलेगी। हर छोटा-बड़ा सपा कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर गांव-गांव घर-घर पहुंच कर सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सरकार ने आजादी के बाद प्रदेश में सर्वाधिक काम किया है। यह लोगों तक पहुंचना चाहिए। कहा कि विकास के मामले में अखिलेश यादव की सरकार ने वह मुकाम बनाया है, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर सकी। विकास की गंगा पूरे सूबे में बही है। हर जाति-बिरादरी, वर्ग-तबका को समुचित सम्मान मिला है। इसके बाद जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बुलंदशहर विधान सभा के प्रभारी मुस्तकीम अल्वी, जिला महासचिव राहुल यादव, ठाकुर सुनील ¨सह, मतलूब अली, शुजात अली आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिलाध्यक्ष खुर्जा पहुंचे और रैली का आगाज किया। फिर गुलावठी देहात में सिकंदराबाद विधानसभा प्रत्याशी अब्दुल रब के साथ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    औरंगाबाद : गांव पवसरा में सपा की साईकिल रैली का शुभारंभ सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने सपा सरकार द्वारा जन हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साईकिल रैली पवसरा से शुरू होकर गांव जिताका, असरफपुर, खाजपुर, से होती हुई औरंगाबाद में पवसरा तिराहे पर आकर संपन्न हो गई। साईकिल रैली में सपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख रहीस अहमद, नगराध्यक्ष रियाजुद्दीन कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी साकिर मेवाती, निरंजन शर्मा, अजय अग्रवाल, ओमदत्त लोधी, इसरार खां, अनीस फरूकी, जहूर अहमद, नसीर पहलवान, अख्तर मेवाती, गौहर अली, केफुल हसन, फकीरा खां, फिरोज अली आदि मौजूद रहे।

    खुर्जा: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर समस्त प्रदेश में निकाली जा रही जनसंदेश साइकिल यात्रा के अंतर्गत नगर में भी रविवार सुबह एक साइकिल रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने रैली को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि रैली के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओं को समाजवादी सरकार द्वारा अब तक की गई उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। हम सभी को एकजुट होकर रैली को सफल बनाना चाहिए। रैली हाइवे स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर नगर के कई मार्गों से होती हुई मोहल्ला खीरखानी स्थित नगर उपाध्यक्ष मौसम मेवाती के आवास पर समाप्त हुई। इस अवसर पर डा सुजात अली, अमित ठाकुर, आसिफ, प्रताप ¨सह, नंदकिशोर, र¨वद्र बाल्मीकि, रफीक, अफलातून, राहुल, छात्र नेता अरब ¨सह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सिकंदराबाद: नगर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को साईकिल रैली का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने की कोशिश की। वहीं रैली का शुभारंभ एमएलसी नरेंद्र ¨सह भाटी ने निरीक्षण भवन से हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि रैली का आयोजन हाईकमान के निर्देशानुसार किया जा रहा है। रैली पार्टी प्रत्याशी अब्दुल रब के नेतृत्व में एसडीएम कालोनी में प्रधानपति तरसेराम गुर्जर के निवास स्थान पर समाप्त हुई। वहीं जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह यादव, नगराध्यक्ष फैसल शमशाद, एजाजुद्दीन, बल्लू अंसारी, निसार मेवाती, रिजवान कुरैशी, नफीस सिद्दकी, करमवीर गुर्जर, बालेश्वर यादव, वली अंसारी, चांद गाजी आदि मौजूद रहे।

    बुगरासी: रैली का शुभारंभ पूर्व मंत्री हितेश कुमारी लोधी ने चांदनी चौक से किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई जलालपुर, सुलैला, भगवानपुर, रूखी, कटीरी आदि गांवों में निकाली गई। इस दौरान हरीश चंद प्रजापति, ब्रहम कुमार मलिक, हकीम शौकत अली, जाहिद खां, भुट्टू अंसारी, इमामुद्दीन मलिक, आरिफ खां, राजीव लोधी, राजकुमार भुर्जी आदि रहे।

    गुलावठी: सपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में साइकिल रैली निकाल प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।

    रविवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में शहीद स्मारक से साइकिल रैली शुरू हुई। रैली बरमदपुर, उस्तरा, ऐंचाना, समकोला आदि गांवों में पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का गुणगान किया। साथ ही उन्हें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। रैली के दौरान पूर्व जिपं सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती, सलमान अहमद, देवेंद्र पंडित, अब्दुल रहीम सैफी, सत्तन पहलवान, मोहम्मद मुस्तफा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।