Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: यूपी के इस जिले में घूम रही अनोखी कार, छत पर लगा है एक उपकरण; पढ़ें क्या है माजरा

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 09:45 AM (IST)

    सड़क के नक्शे और लोकेशन को अपडेट के लिए कंपनी की एक गाड़ी जिले में घूम रही है। गाड़ी में फील्ड एग्जीक्यूटिव शाहरुख सैयद चालक के साथ सड़कों की मैपिंग कर रहे हैं। गाड़ी के ऊपर लगा कैमरा चारों ओर की लोकेशन सचित्र के साथ ले रहा हैं। जिले की तमाम सड़कों को मैप को अपडेट किया जा चुका हैं। बाकी पर काम चल रहा है।

    Hero Image
    यूपी के इस जिले में घूम रही अनोखी कार, छत पर लगा है एक उपकरण; पढ़ें क्या है माजरा

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिले की सड़कों का थ्री-डी मैप तैयार किया जा रहा है। गूगल पर सड़कों का मैप अपलोड करने के लिए कंपनी के इंजीनियर गाड़ियां लेकर सड़कों और गली-मोहल्ले में घूम रहे हैं। गूगल पर सड़कों का अपडेट मैप अपलोड होने से व्यक्ति शुरुआत में पूरी सड़क के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इससे उन्हें आखिरी से लौटना नहीं पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल की ओर से सड़कों की जमीनी हकीकत और आस पास के नजारे की फोटोग्राफी कर अपलोड करने की जिम्मेदारी मुंबई एक कंपनी को सौंपी गई है। इस कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी शहर ही नहीं बल्कि गांव - देहात, जंगल के रास्तों के फोटो और नक्शा गूगल पर अपलोड कर रहे हैं।

    शनिवार को किरतपुर-नहटौर मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग और गांव की सड़कों का नक्शा तैयार किया गया। फोटोग्राफी करते हुए गूगल मैप पर चित्र अपलोड किए गए। मुंबई की कंपनी के फील्ड एग्जीक्यूटिव शाहरुख सैयद ने बताया कि बिजनौर की सभी सड़कों का थ्री- डी मैप बन रहा है। मुख्य और उससे जुड़ें संपर्क मार्गों का नक्शा और उसके किनारे के चित्र गूगल मैप पर अपलोड किए जा रहे हैं।

    गाड़ी पर लगा है थ्री-डी मैपिंग कैमरा

    सड़क के नक्शे और लोकेशन को अपडेट के लिए कंपनी की एक गाड़ी जिले में घूम रही है। गाड़ी में फील्ड एग्जीक्यूटिव शाहरुख सैयद चालक के साथ सड़कों की मैपिंग कर रहे हैं। गाड़ी के ऊपर लगा कैमरा चारों ओर की लोकेशन सचित्र के साथ ले रहा हैं। जिले की तमाम सड़कों को मैप को अपडेट किया जा चुका हैं। बाकी पर काम चल रहा है।

    रास्तों के अंत में भटक जाता है वाहन चालक

    अकसर देखा होगा कि गूगल मैप के सहारे वाहन चालक चलता है। काफी दूर जाने के बाद उन्हें रास्ता बंद मिलता है। उसे वापस लौटना पड़ता है। इस मैपिंग के बाद ऐसा नहीं होगा। चलने से पहले ही सड़क का फोटो अंत तक पहले ही देखा जा सकेगा। सड़क के किनारे की लोकेशन भी दिखाई देगी।