विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजनौर के मदरसे में छापामारी, दवाइयों के डिब्‍बे में छिपे मिले अवैध हथियार

By Taruna TayalEdited By:
Published: Wed, 10 Jul 2019 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 08:28 AM (IST)

बिजनौर में मदरसा में छापेमारी कर पुलिस ने हथियार बरामद किए। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मस्जिद के अलावा एक घर में भी छापा मारा।

बिजनौर के मदरसे में छापामारी, दवाइयों के डिब्‍बे में छिपे मिले अवैध हथियार
बिजनौर के मदरसे में छापामारी, दवाइयों के डिब्‍बे में छिपे मिले अवैध हथियार

बिजनौर, जेएनएन। शेरकोट थाना क्षेत्र में कंदला रोड पर पुलिस ने बुधवार दोपहर एक मदरसे और एक मकान में छापा मारा। इस दौरान मकान में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन मदरसे में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियार में एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, चार तमंचे और 24 कारतूस बरामद हैं। इस दौरान पुलिस ने मदरसा संचालक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस बल रहा तैनात
शेरकोट में पुलिस ने बुधवार दोपहर कंदला रोड पर एक मदरसे में भी छापामारी की गई। छापेमारी में पुलिस को मदरसे की तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, चार तमंचे और 24 कारतूस मिले। पुलिस ने मदरसे से छह लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें मदरसे का संचालक मौहम्मद साजिद (35) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मनिहारन शेरकोट, फहीम अहमद (26) निवासी मोहल्ला शेखान स्योहारा, जफर इस्लाम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मोहल्ला अफगानान धामपुर, सिकंदर अली (38) पुत्र नूर ईलाही निवासी मोहल्ला मनोहरवाली भूतपुरी अफजलगढ़, मौहम्मद शाहित पुत्र इकबाल (22) निवासी गांव जोनिहार बिहार और अजीजुर्रहमान (60) पुत्र अफजुल रहमान निवासी शेखान स्योहारा शामिल हैं। इसके बाद मोहल्ला नोंदला में आरिफ के मकान में छापा मारा, जिसमें पुलिस को कुछ नहीं मिला। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

दवाइयों के डिब्बे में रखे थे हथियार 
पुलिस का कहना है कि आरिफ तांत्रिक का काम भी करता है। बताया गया है कि मदरसे में एक सेफ में दवाइयों के डिब्बे रखे थे, इन्हीं में से हथियार मिले हैं। सीओ कृपा शंकर कनौजिया का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी मदरसे में कुछ बाहरी लोगों का आना जाना है, इसी आधार पर छापेमारी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।