भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी मेघना सिंह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी मेघना सिंह राष्ट्रमंडल खेलों खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी मेघना सिंह
बिजनौर, जेएनएन। इंग्लैंड में 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। कोतवाली देहात की मेघना सिंह भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है। भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है। जिलेवासियों को पूरी उम्मीद है कि इस बार महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक जीतेगी।
राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड में 28 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इस बार महिला क्रिकेट को भी राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। कोतवाली देहात की मेघना सिंह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य है। भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम पहला मैच 29 जुलाई को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगी। जबकि 31 जुलाई को भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से और तीन अगस्त को बारबाडोस के साथ मैच होगा।
महिला क्रिकेटर मेघना सिंह के दादा प्रेम पाल सिंह ने बताया कि उनकी पौत्री रविवार को टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। टीम ने श्रीलंका दौरे पर शानदार जीत दर्ज की थी। जिसमें श्रीलंका के विरुद्ध संपन्न हुई वनडे सीरीज में मेघना ने तीन मैच की श्रृंखला में चार विकेट भी लिए थे। श्रीलंका से लौटने के बाद महिला क्रिकेट टीम का कैंप बेंगलुरु में चल रहा था। मेघना वर्तमान में जबरदस्त फार्म में है। जिलेवासियों को राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट टीम से पदक मिलने की पूरी संभावना है। दादा प्रेम पाल सिंह का कहना है कि मेघना के खेल में दिन-प्रतिदिन निखार आ रहा है और वह भारतीय पेस बालिंग की मुख्य बालर बन गई है। उम्मीद है कि मेघना राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।