बिजनौर में 25 नवंबर को बंद रहेगी मांस की दुकानें, डीएम जोगिंदर सिंह का आदेश जारी
बिजनौर में 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती पर 'नो नॉन-वेज डे' मनाया जाएगा, जिसके तहत जिले में मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम जोगिंदर सिंह ने सभी निकायों को इस बंदी का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
25 नवंबर को बिजनौर में 'नो नॉन-वेज डे'।
साधु टीएल वासवानी जयंती पर मांस दुकानें बंद।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बंदी के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। भारतीय शिक्षाविद् साधु टीएल वासवानी की जयंती के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को नो नान-वेज डे मनाया जाएगा। इस मौके पर जनपद में मांस की सभी दुकानें बंद रहेगी। डीएम जोगिंदर सिंह ने जनपद के सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इस बंदी का पालन कराए।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने बिजनौर समेत प्रदेश के सभी डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि शासन ने 25 नवंबर काे साधु टीएल वासवानी का जन्मदिन नो नॉन-वेज डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 25 नवंबर को मांस की सभी दुकानें बंद रहेगी।
डीएम जोगिंदर सिंह ने जनपद के सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इस बंदी का पालन कराए।
महिला की शिक्षा और मुक्ति की आवाज उठाई
मूलरूप से हैदराबाद निवासी साधु टीएल वासवानी ने वर्ष 1899 में बांबे यूनिवर्सिटी से बीए और 1902 में एमए की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1910 में बर्लिन में हुई वेल्ट कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व किया उन्होंने 1933 में लड़कियों के लिए मीरा स्कूल की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। स्कूल ने बाद में 'शिक्षा में मीरा आंदोलन' की शुरुआत की और शाकाहारी जीवन शैली की भी वकालत की।