बिजनौर में 2.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक बारात घर, कम खर्च में कर सकेंगे शादी-समारोह का आयोजन
धामपुर नगर पालिका को वैश्विक नगर योजना के तहत 2.84 करोड़ रुपये की लागत से बारात घर बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह बारात घर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कम किराए पर शादी-समारोह आयोजित करने की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
धामपुर में 2.84 करोड़ की लागत से बारात घर बनेगा।
वैश्विक नगर योजना के तहत सरकार से मिली है स्वीकृति।
आर्थिक कमजोर परिवारों को कम किराए पर मिलेगी सुविधा।
संवाद सहयोगी, धामपुर। नगर पालिका द्वारा वैश्विक नगर योजना के तहत शासन को नगर में बारात घर व अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें निर्धन व आर्थिक कमजोर परिवारों के सुविधा के लिए बारात घर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी। अब शासन द्वारा स्वीकृति मिल गई है। जिसमें दो करोड़ 84 लाख रुपये से बारात घर तैयार कराया जाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह व ईओ रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि पालिका क्षेत्र के आर्थिक कमजोर परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए बारात घर बनाया जाएगा। सरकार द्वारा वैश्विक नगर योजना में इसके लिए स्वीकृति मिली है।
धामपुर में एएसपी पूर्वी कार्यालय के सामने मुहल्ला मनिहारी सराय के पास बारात घर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृति के बाद अभी भूमि पर खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
कम दाम पर परिवारों को मिलेगी सुविधा
पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पालिका के 25 वार्डों में नगर पालिका का ऐसा कोई स्थान नहीं है, जो बारात घर या सामुदायिक भवन के रूप में प्रयोग हो सके। पिछले कुछ वर्षों में शादी-समारोह या छोटे आयोजन का विवाह मंडप आदि में करने का प्रचलन बढ़ा है। लेकिन आर्थिक कमजोर परिवार लाखों रुपये देकर मंडपों में अपने कार्यक्रम करने में असमर्थ रहते हैं।
ऐसे लोगों की सुविधा के लिए बारात घर तैयार कराया जा रहा है। जिसमें कम किराए पर ऐसे परिवार अपने कार्यक्रम कर सकेंगे। यहां परिवारों को बारात ठहरने के लिए कमरे, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।