Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अशोक कटारिया को मंत्री बनाकर साधी गुर्जर सियासत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:24 AM (IST)

    भाजपा हाईकमान ने जिले से विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया को कैबिनेट में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद से नवाज कर गुर्जर बिरादरी की राजनीति साधने की कोशिश की है। भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में बसपा के बिजनौर से गुर्जर सांसद बनाने की पलट करते हुए जिले के तेज-तर्रार नेता अशोक कटारिया को मंत्री बनाया है।

    अशोक कटारिया को मंत्री बनाकर साधी गुर्जर सियासत

    बिजनौर, जेएनएन। भाजपा हाईकमान ने जिले से विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया को कैबिनेट में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद से नवाज कर गुर्जर बिरादरी की राजनीति साधने की कोशिश की है। भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में बसपा के बिजनौर से गुर्जर सांसद बनाने की पलट करते हुए जिले के तेज-तर्रार नेता अशोक कटारिया को मंत्री बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले साल भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले के हिमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया को एमएलसी बना दिया। अशोक कटारिया के एमएलसी बनने के बाद से उनके मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि योगी सरकार में जिले के भाजपा के पांच विधायकों में से किसी को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला था, जिसकी कमी जनपद को खल रही थी।

    बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में एमएलसी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार में जातिगत, निष्ठावान व जुझारूपन को तरजीह दी है। अशोक कटारिया को मंत्रिमंडल में स्थान देकर गुर्जर बिरादरी को साधने की पूरी कोशिश की गई है। दरअसल, गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता हुकुम सिंह के निधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की बिरादरी में जमीन दरकने लगी थी। ऊपर से लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी साथ छोड़ दिया था। रही सही कसर लोकसभा चुनाव में बसपा ने पूरी कर दी। बिरादरी पर डोरे डालने के लिए बसपा ने लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट पर अपना गुर्जर सांसद बना दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा हाईकमान अब वेस्ट यूपी की गुर्जर बिरादरी की सियासत को अशोक कटारिया को मंत्री बनाकर साध दिया है। सबका साथ-सबका विकास को करेंगे साकार: अशोक कटारिया

    बिजनौर: प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेने वाले अशोक कटारिया की प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के सपने को साकार करना है। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था को कायम रखना है। दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि कामकाज में पूरी पारदर्शिता होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी नेतृत्व ने जो सेवा का दायित्व उन्हें सौंपा है वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

    --------------------

    संक्षिप्त परिचय

    नाम- अशोक कटारिया

    पिता-रुमाल सिंह

    माता- स्व. होशियारी देवी

    पत्नी-गायत्री

    पुत्र- अभिमन्यु

    पुत्री- आरोही

    पैतृक निवास: हिमपुर पृथ्या तहसील चांदपुर बिजनौर

    (आवास-धामपुर बिजनौर)

    शैक्षिक योग्यता- एमए राजनीति शास्त्र

    राजनीतिक

    - एबीवीपी से 1990 में छात्र राजनीति की शुरुआत

    - 1994 में विभाग संगठन मंत्री मुरादाबाद

    - 1996 में विभाग संगठन मंत्री मेरठ

    - 1997 से 2000 तक विभाग संगठन मंत्री बरेली

    - 2001 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री

    - भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने

    - 2013 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

    - 2016 व 2017 में प्रदेश महामंत्री

    - विधान परिषद सदस्य।