दुकान में खरीदारी कर रहा था युवक, अचानक एक महिला आकर उसके ऊ़पर गिरी और... बुलानी पड़ी पुलिस
चांदपुर के ढाली बाजार में एक दुकान पर खरीदारी कर रहे युवक की जेब से दंपती ने 15 हजार रुपये चुरा लिए। युवक को शक हुआ तो उसने अपनी जेब चेक की और जब नकदी गायब पाई तो उसने दंपती का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। महिला ने पुलिस के डर से चोरी की रकम अपने पति को दी जो बाद में युवक को वापस मिल गई।

जागरण संवाददाता, चांदपुर। नगर के ढाली बाजार स्थित एक दुकान में खरीदारी कर रहे युवक की जेब से दंपती ने 15 हजार रुपये निकाल लिए। शक होने पर युवक ने अपनी जेब देखी तो जेब में नकदी नही मिली। युवक ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। चोरी की गई नकदी बरामद होने पर उसने आरोपितों को पुलिस को सौंप दिया।
मुस्तकीम को हुआ शक
पुलिस को गवाही दी तो चाकू मारकर किया घायल
वहीं एक अन्य मामले में मेरठ में पड़ोसियों के झगड़े में आई पुलिस को महिला ने पूरा किस्सा सच बता दिय। इससे गुस्साएं आरोपित युवक ने महिला को बेरहमी से पीटा। उसके सिर में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। तारापुरी में चांदनी किराए के मकान में रहती है।
.jpg)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
इसी मकान में रहने वाली साजिदा का शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर भाई असलम से विवाद हो गया। असलम ने साजिदा को बेरहमी से पीटा। वह लहूलुहान हो गई। साजिदा ने घटना की पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने चांदनी से घटना की जानकारी ली। उसने पुलिस को घटना की सही जानकारी दे दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपित असलम ने शनिवार चांदनी से गाली गलौज की।
विरोध करने पर सड़क पर उसे बेरहमी से पीटा। उस पर चाकू से वार किया। यह उसके सिर में लगा। चांदनी बेहोशी हो गई। आरोपित फरार हो गया। स्वजन चांदनी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने चांदनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित असलम फरार हो गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।