Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाकडाउन रहा लागू, सड़कों पर दिखे इक्का-दुक्का वाहन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 14 May 2021 10:34 PM (IST)

    लाकडाउन का शुक्रवार को काफी असर रहा। पुलिस की अधिक सक्रियता रही। बाजार पूरी तरह बंद होने के चलते सड़कों पर भी इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। इस दौरान चालान कर दो लाख के जुर्माना वसूला गया।

    Hero Image
    लाकडाउन रहा लागू, सड़कों पर दिखे इक्का-दुक्का वाहन

    जेएनएन, बिजनौर। लाकडाउन का शुक्रवार को काफी असर रहा। पुलिस की अधिक सक्रियता रही। बाजार पूरी तरह बंद होने के चलते सड़कों पर भी इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। इस दौरान चालान कर दो लाख के जुर्माना वसूला गया।

    शुक्रवार को लाकडाउन लागू रहा। सुबह से पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। बाजार पूरी तरह बंद रहा। छुट्टी होने के चलते सरकारी दफ्तर भी नहीं खुले। बैंक और आवश्यक सामानों की दुकानें भी बंद रही। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। देहात क्षेत्र से शहरों और नगरों में आवाजाही नहीं रही। बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वाहनों की आवाजाही रही। ईद होने के चलते कुछ लोग बाहर निकले। इनमें बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने फटकार लगाई। बाहर घूमने वालों के चालान भी किए। अधिकारियों ने लाकडाउन का भी जायजा लिया। तीन चालान कर दो लाख का जुर्माना भी वसूला। शहर में चाहशीरी समेत कई जगह चेकिग अभियान चलाया। कई जगह हुड़दंग मचा रहे बाइक सवारों को भी पुलिस ने फटकारा। पुलिस ने जगह-जगह पैदल मार्च किया। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार घर में मनाने की अपील की। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि घरों में रहे। शहर और गांवों को किया सैनिटाइजेशन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में दमकल की गाड़ियों और नगर पालिका के टैंकरों ने सैनिटाइजेशन किया। शक्ति चौराहा, पेट्रोल पंप, एसबीआई बैंक व सेंट मैरी चौराहा सैनिटाइजेशन किया। गांव-गांव में भी अभियान चलाया गया। उधर, गांव धौकलपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सचिन मलिक ने गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान विकुल मलिक जिलाध्यक्ष भारतीय गोरक्षा वाहिनी, गजराज सिंह मलिक, विक्की मलिक आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner