विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान: सादा वर्दी में पुलिस की तैनाती, बिजनौर के विदुरकुटी गंगा घाट पर बनेंगे चेजिंग रूम

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:51 AM (IST)

बिजनौर के विदुरकुटी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाओं के लिए चेजिंग ...और पढ़ें

मेला स्थल पर लगाए जा रहे झूले

मेला स्थल पर लगाए जा रहे झूले

HighLights

  1. विदुरकुटी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जारी

  2. महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था

  3. मुख्य स्नान 24 नवंबर को, देव उठनी एकादशी से शुरू

जागरण संवाददाता, बिजनाैर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए विदुरकुटी गंगा घाट पर तैयारी चल रही है। घाट पर महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाने के साथ-साथ सादी वर्दी में महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मेला परिसर में महिलाओं के लिए 100 से अधिक शौचालय बनाए जा रहे है। इसके अलावा मेला परिसर में झूले लगाए जाने का काम चल रहा है।
विदुरकुटी मंदिर से मेला स्थल तक अस्थाई और वीआईपी रोड एवं मेले में सेक्टर रोड बनाई जा चुकी है। मेले में चौराहे पर गेट लगाए जाने का काम चल रहा है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे है।

बुधवार से घाट पर महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनेंगे। वहीं जिला पंचायत द्वारा मेला क्षेत्र में महिलाओं के लिए 50 शौचालय बनवाएं गए है, जबकि आसपास की निकाय भी चलित शौचालय और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कर रही है। मेला क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का काम अंंतिम चरण में है।

मुख्य स्नान 24 नवंबर को

विदुरकुटी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी के मौके पर होगा, जबकि मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को है। पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान करेंगे।

जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप का कहना है कि मेले में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे। घाट पर चेजिंग रूम के आसपास सादी वर्दी में महिला पुलिस तैनात की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गंगा स्नान: सात दिन बदला रूट, बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर नहीं होगी भारी वाहनों की आवाजाही

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मंडल में त्योहारों पर 21.61 लाख यात्रियों ने ट्रेन से किया सफर, रेलवे ने कमाए 40.91 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।