मुरादाबाद मंडल में त्योहारों पर 21.61 लाख यात्रियों ने ट्रेन से किया सफर, रेलवे ने कमाए 40.91 करोड़ रुपये
दीपावली से छठ पर्व तक मुरादाबाद मंडल में रेलवे ने 139 विशेष ट्रेनें चलाकर यात्रियों को सुविधा दी। इस दौरान ...और पढ़ें
-1794982680290_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मुरादाबाद मंडल में 139 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, 798 फेरे लगे।
21.61 लाख यात्रियों ने सफर किया, 40.91 करोड़ रुपये की आय।
टिकट चेकिंग अभियान से 3.81 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की ओर से चलाई गईं विशेष ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिली।
मुरादाबाद मंडल में नवंबर में 139 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनके 798 फेरे लगाए गए। इनमें 16 विशेष ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से ही शुरू की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव के निर्देशन में एक से 16 नवंबर तक यात्री परिवहन की व्यापक व्यवस्था की गई। इस दौरान मंडल में कुल 4595 यात्री ट्रेनों का सफल संचालन हुआ।
इनमें 21.61 लाख यात्रियों ने सफर किया। यूटीएस के माध्यम से 16.73 लाख और पीआरएस से 4.88 लाख यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इस अवधि में स्टेशनों पर यात्रियों की कुल आवाजाही 42.35 लाख दर्ज की गई। यात्री परिवहन से रेलवे को 40.91 करोड़ रुपये की आय हुई।
रेलवे ने इस दौरान टिकट चेकिंग अभियान भी तेज रखा। एक से 16 नवंबर तक विभिन्न जांच अभियानों से 3.81 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 43.77 प्रतिशत अधिक है।
त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के साथ टिकट जांच से हुई कमाई ने भी मंडल के राजस्व में बढ़ोतरी की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।