विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में छठ घाटों पर नई साड़ी पहनकर घूमती थीं महिलाएं, मौका मिलते ही काट लेती थीं सोने की चेन; छह गिरफ्तार

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM (IST)

झुमरीतिलैया पुलिस ने छठ घाटों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सोने की चेन काटने वाले गिरोह की छह महिलाओं को ...और पढ़ें

छह महिला चेन स्नेचर झुमरीतिलैया में गिरफ्तार। जागरण

छह महिला चेन स्नेचर झुमरीतिलैया में गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. छह महिला चेन स्नेचर झुमरीतिलैया में गिरफ्तार हुईं।

  2. छठ घाटों और भीड़ में सोने की चेन काटती थीं।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। छठ घाटों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर गिरोह बनाकर सोने की चेन काटने वाली छह महिलाओं को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी महिलाएं बिहार के गयाजी जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गौशाला के पास की रहने वाली हैं। इनके पास से चार साड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इस मामले में तिलैया थाना में 15 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं में श्यामा देवी (65), रूबी कुमारी (20), नेहा देवी (40), मुस्कान देवी (40), मिष्टी कुमारी (19) एवं पूजा कुमारी (25) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों और विभिन्न छठ घाटों पर जाती थीं। वहां नई साड़ी पहनकर श्रद्धालुओं के बीच घुल-मिल जाती थीं और मौका मिलते ही छठव्रतियों के गले से सोने की चेन काटकर फरार हो जाती थीं।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चार साड़ी एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, सअनि जया कुमारी ताम्रकार एवं तिलैया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। 

यह भी पढ़ें- जिस शिक्षक की शिकायत की, उसी को सौंप दिया स्कूल का प्रभार; कोडरमा में शिक्षा विभाग का अजीब फैसला

यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी बनी 'डेथ जोन'! 16 KM में 36 अंधे मोड़, 5 साल में 550 ने गंवाई जान; टू-लेन ने बढ़ाई आफत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।