गंगा स्नान: सात दिन बदला रूट, बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर नहीं होगी भारी वाहनों की आवाजाही
कार्तिक गंगा स्नान और तिगरी मेले के चलते बिजनौर में यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कार्तिक गंगा स्नान हेतु बिजनौर में यातायात रूट डायवर्जन।
आज से 25 नवंबर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध।
बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। कार्तिक गंगा स्नान के चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर दिया गया है। बुधवार को प्लान को लागू कर दिया गया है। प्लान के मुताबिक बुधवार यानि आज से 25 नवंबर तक बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। बुधवार सुबह यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी कर दी गई है।
यहां से गुजरेंगे वाहन
- बिजनौर शहर से दारानगर गंज होते हुए चांदपुर जाने वाले सभी भारी वाहन कृष्णा कालेज तिराहा से अम्हेड़ा तिराहा होते हुए चांदपुर जाएंगे। इस मार्ग से वापसी होगी। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
- चांदपुर से धनौरा, गजरौला और गढ़ के बृजघाट की ओर जाने वाले भारी वाहन चौधरी चरण सिंह चौक से अम्हेड़ा तिराहा होते हुए बिजनौर और मेरठ की ओर भेजे जाएंगे।
- नूरपुर से चांदपुर और नौगावां सादात होते हुए अमरोहा, गजरौला और बृजघाट जाने वाले भारी वाहनों को नूरपुर के शहीद तिराहे से बिजनौर होते हुए मेरठ की ओर निकाला जाएगा।
यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान पर्व के अवसर पर मुख्य स्नान होगा। मेला शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। अभी से डेरे लगने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इसके अलावा अमरोहा जिले में गंगा किनारे लगने वाले तिगरी मेले को देखते हुए भी यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है।