मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मनाया जन्मदिन, जमकर की आतिशबाजी! यातायात रहा बाधित
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर किरतपुर के पास भनेड़ा टोल प्लाजा पर युवकों ने हाईवे के बीच आतिशबाजी करके जन्मदिन मनाया जिससे यातायात बाधित हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि जन्मदिन भाजपा के एक पदाधिकारी का था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित किरतपुर थाना क्षेत्र में भनेड़ा टोल प्लाजा के पास युवकों ने जन्मदिन मनाया। इस दौरान हाईवे के बीच में खड़े होकर कारों की छत पर आतिशबाजी की। इससे यातायात बाधित हो गया। पूरे मामले की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जन्मदिन भाजपा का पदाधिकारी का बताया जा रहा है।
इंटरनेट मीडिया पर 46 सेंकेड का एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। वीडियो पांच दिन पुराना है। वीडियो भाजपा के पार्टी के युवा मोर्चे के नगर अध्यक्ष की इंस्टाग्राम आइडी पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में भनेड़ा टोल प्लाजा पर गाड़ियों और ट्रैक्टरों से बेखौफ युवकों की एक भीड़ जश्न मना रही है।
इस दौरान हाईवे पर गाड़ी को खड़ीकर बोनट पर आतिशबाजी की गई और पार्टी पापर भी छुटाए। केक काटकर जमकर हुड़दंग मचाया। जन्म दिन मनाकर इंटरनेट मीडिया पर "अक्षय भाई के बर्थडे सेलिब्रेशन में सिस्टम हैंग हो गया" लिखकर वीडियो प्रसारित की गई।
सोशल मीडिया अकाउंट भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। इससे पहले जनवरी मे भी टोल प्लाज़ा पर रईसजादों ने बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी। गाड़ी सीज की गई थी। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई का कहना है कि जांच की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।