श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को गुरू नानक देव का 552वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रागी जत्थे ने गुरुवाणी व अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। परिवहन मंत्री व अन्य अतिथियों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

बिजनौर, टीम जागरण। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को गुरू नानक देव का 552वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रागी जत्थे ने गुरुवाणी व अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। परिवहन मंत्री व अन्य अतिथियों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को गुरुद्वारा के दीवान हाल में गुरु नानक महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी व पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने हिस्सा लिया और गुरु का गुणगान किया। इस दौरान तीन दिवसीय अखंड पाठ को पूर्णता दिलाई गई। गुरुघर के सेवक सरदार सुरेंद्र सिंह, बीबी सुरेंद्र कौर व सतमीत सिंह मनी के परिवार ने पाठ को पूर्णता दिलाई। कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और सच्चे मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, नगर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष राघव शरण गोयल, भाजपा जिला मंत्री पुरूषोत्तम अग्रवाल, प्रधानाचार्या कुमुद रानी आदि को गुरू के सेवकों ने सम्मानित किया। इसके बाद विशाल लंगर हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, बीबी अमनप्रीत कौर, जसवीर सिंह खालसा, सरदार कंवलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमरजीत कौर, दमनप्रीत, दिलवंश सिंह, अमरजीत सिंह सिडाना, कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह एडवोकेट व सचिव सरदार गुरचरन सिंह चावला आदि मौजूद रहे। गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया
नगीना: गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा संत सभा को भव्य रूप से सजाकर गुरुवाणी का गुणगान किया गया। दोपहर बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर चखा।
शुक्रवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर के गुरुद्वारा संत सभा में तीन दिन पूर्व से शुरू हुए गुरुवाणी पाठ का समापन विधि विधान से सभा के अध्यक्ष व ज्ञानी द्वारा परंपरानुसार किया गया। गुरुवाणी पाठ के समापन के उपरांत गुरुद्वारे में प्रसाद वितरण व लंगर का आयोजन किया गया। लंगर का प्रसाद तैयार कराने में दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ लंगर व प्रसाद चख कर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में ज्ञानी कृष्ण पाल, भाई तारा सिंह, सरदार केवल पाल सिंह, अजीत कौर, सरदार बलविदर सिंह, दलजीत कौर, सरदार बख्शीश सिंह, बलजीत कौर, सरदार हरदयाल सिंह सोढ़ी, रमींदर कौर, सरदार अमीर सिंह, अवनीत कौर सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार हरमीत सिंह, बाबू चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, कन्हैया सिंह, सरदार युद्धवीर सिंह, विधायक मनोज पारस, नीलम पारस सहित सैकड़ों की संख्या में पंथ प्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।